{"_id":"63125b48dd34e20d6c6d5150","slug":"pilibhit-and-badaun-won-football-championship-through-tri-breaker-shahjahanpur-news-bly496374167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई ब्रेकर के जरिये पीलीभीत और बदायूं ने जीती फुटबॉल चैंपियन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई ब्रेकर के जरिये पीलीभीत और बदायूं ने जीती फुटबॉल चैंपियन चैंपियनशिप
विज्ञापन
स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर महिला वर्ग में पीलीभीत की टीम को ट्रॉफी देते एसपी एस.आ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70वी अंतर्जनपदीय पुरुष व महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। बरेली जोन की सात टीमों में चैंपियनशिप को लेकर भिड़ंत हुई। अंत में ट्राई ब्रेकर के जरिये महिला वर्ग में पीलीभीत और पुरुष वर्ग में बदायूं ने बाजी मारी है।
सुबह आठ बजे से खेले गए मुकाबलों के दौरान पुरुष वर्ग का पहला मैच पीलीभीत और मुरादाबाद के मध्य खेला गया। 15वें मिनट में कपिल ने पहला गोल किया। इसके बाद 25वें मिनट में प्रवेश भाटी ने दूसरा गोल कर दिया। इस तरह पीलीभीत की टीम 2-0 से जीत गई। दूसरा मैच महिला वर्ग में पीलीभीत और रामपुर के बीच हुआ। पीलीभीत की शिवानी रॉयल की हैट्रिक से पीलीभीत 4-0 से विजय रहा।
तीसरे मैच में बरेली के प्रांजल ने लगातार दो गोल कर संभल को 4-0 से हरा दिया। चौथे मैच में बदायूं की टीम भारी पड़ी। बदायूं के राहुल ने दो गोल कर अपनी टीम को मजबूती दी। इस तरह बदायूं 4-0 से विजय घोषित हुआ। महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल शाहजहांपुर और संभल के बीच खेला गया। शाहजहांपुर की ऋतु और रिचा ने अपनी टीम के लिए दो गोल दागे और जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
छठवें मैच में पुरुष वर्ग में शाहजहांपुर और बिजनौर के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इसमें शाहजहांपुर के वीरेंद्र, ललित ने गोल कर शाहजहांपुर की टीम को 3-0 से जीत दिला दी। इसके बाद पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल शाहजहांपुर व बदायूं के मध्य खेला गया। इसमें बदायूं की टीम 4-0 से विजय हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बरेली व पीलीभीत के मध्य हुआ। पीलीभीत ने ट्राई ब्रेकर के जरिये 4-0 से विजय हासिल की।
इसके बाद फाइनल मैच महिला वर्ग में शाहजहांपुर और पीलीभीत के मध्य कराया गया। पीलीभीत की टीम ने ट्राई ब्रेकर में 3-0 से विजय हासिल की। इसी तरह पुरुष वर्ग में बदायूं की टीम ने ट्राई ब्रेकर से 4-1 से पीलीभीत को हरा दिया। समापन समारोह में एसपी एस. आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी, विनीत मिश्रा, सीओ सदर अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे। आभार आरआई अब्दुल रईस ने व्यक्त किया।

स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर पुरुष वर्ग में बदायूं की टीम को ट्रॉफी देते एसपी एस.आ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेलतीं बरेली और पीलीभीत की महिला पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR