फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pickup vehicle collided with bike and overturned 11 people injured in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: दिल्ली से हरदोई जा रहा पिकअप वाहन बाइक से टकराकर पलटा, बच्चों समेत 11 लोग घायल

Sat, 03 Aug 2024 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में दातागंज-तिलहर स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। पिकअप वाहन बाइक से टकराने के बाद पलट गया, जिससे पांच बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Pickup vehicle collided with bike and overturned 11 people injured in Shahjahanpur
स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली से हरदोई जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार दो परिवारों के नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच बच्चे और तीन महिलाएं हैं। बाइक सवार पिता-पुत्र भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। 

विज्ञापन


हरदोई के मल्लावा के रहने वाले तस्लीम अपनी मां निशा, बीवी रहीदा, बेटे शफीक और बेटी नसीमन के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। दिल्ली में ही हरदोई के बालामऊ के रहने वाले कैलाश भी अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। कैलाश की पत्नी मीना, बेटा शिवांशु, बेटी प्रियांशी, मानसी और तस्लीम का परिवार शुक्रवार रात दस बजे पिकअप वाहन से अपने घर जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक फरार 
शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में दातागंज-तिलहर स्टेट हाईवे पर अगरौली गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। एक बाइक से टकराता हुआ पिकअप वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार पांच बच्चे, तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। 

माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। घायल लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस आई। इसके बाद घायलों को सीएचसी लाया गया। सीएचसी से निशा, मीना और रहीदा को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार गांव गौहावर निवासी सतेंद्र व उनका बेटा विपिन घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए परिजन बरेली लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed