फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Physical health is as important as mental health: Apeksha

मानसिक स्वास्थ्य के साथ सेहत भी जरूरी : अपेक्षा

Fri, 09 Oct 2026 05:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Physical health is as important as mental health: Apeksha
निगोही सीएचसी में ​आयोजित ​शिविर में लोगों को संबो​धित करतीं प्रा​धिकरण सचिव अपेक्षा सिंह। स्रो
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निगोही सीएचसी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निगोही। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निगोही में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहीं प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि मानसिक मजबूती के लिए शारीरिक स्वास्थ्य भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार जीवन के मौलिक अधिकारों का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए निशुल्क स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और विधिक सहायता की जानकारी दी। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंतिमा मित्तल ने सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच, स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

पीएलवी अनिल कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। इस दौरान एमओआईसी डॉ. नितिन चौधरी, सीडीपीओ स्नेहलता द्विवेदी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed