{"_id":"0c035aaf38bbd924e860f2086203dd0c","slug":"physical-and-mental-development-assistant-sports-yogesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक और मानसिक विकास में खेलकूद सहायक: योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक और मानसिक विकास में खेलकूद सहायक: योगेश
शाहजहांपुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय वैदिक गणिताचार्य योगेश गुप्ता ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश में प्रतिभाओं को खोजकर उनको तराशने में भी सहायता मिलती है, जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करते हैं।
गणिताचार्य गुप्ता मंगलवार की देर शाम संजय कुमार सरस्वती इंटर कालेज परिसर में शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। गुप्ता ने बताया कि बुधवार से जदुनाथ सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से प्रतियोगिता के मैच शुरू हो रहे हैं।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मेरठ संभाग और ब्रज प्रदेश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। कई टीमों ने कॉलेज परिसर में डेरा जमा दिया है और कुछ टीमें देर रात तक आने की संभावना है। यहां की चैंपियन टीम को नेशनल स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेष गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षकों ने मां सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजक व कालेज के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार, संजय पांडेय, हरिबाबू, मानपाल, मदनेश, रामबाबू, कमलेश, अवनीश कुमार सहित तमाम शिक्षक और बाहर से आईं टीमों के कोच और खिलाड़ी मौजूद थे।