फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Photographer from Banda dies in vehicle collision in Powayan.

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बंडा के फोटोग्राफर की पुवायां में मौत

Tue, 21 Apr 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Photographer from Banda dies in vehicle collision in Powayan.
पुवायां। अज्ञात वाहन की टक्कर से बंडा के गांव हेतम नगला निवासी राकेश कुमार के पुत्र 18 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई। दीपक कुमार बाइक से सिंधौली के गांव गंधरपुर से गांव बड़ागांव आ रहे थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गांव महुआ पाठक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दीपक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दीपक को पुवायां सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक गांव के ही उमेश भारती के फोटो स्टूडियो पर फोटोग्राफी करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दीपक की मौत से भाई रवि, अरुण, बहन नीलम, नीतू और मां जयश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकिशोर ने बताया कि घटनास्थल सिंधौली थाना क्षेत्र है। सिंधौली पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed