फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Photo of leopard climbing tree goes viral, forest department said rumor

पेड़ पर चढ़ते तेंदुए का फोटो वायरल, वन विभाग ने कहा अफवाह

Wed, 31 Aug 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Photo of leopard climbing tree goes viral, forest department said rumor
जेवां बेला मार्ग पर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर चढ़ रहा तेंदुआ - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक तेंदुए का यूकेलिप्टिस के पेड़ पर चढ़ने का फोटो वायरल हो रहा है। फोटो जेवां बेला मार्ग का बताया जा रहा है। जिस स्थान का फोटो बताया जा रहा है, उससे कुछ दूर रविवार को तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला था। वनकर्मियों को भी तेंदुए की सूचना दी गई है। वन अधिकारियों ने फोटो और जेवां के पास तेंदुए होने की बात को अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को गांव कटका निवासी रमेश की पत्नी गांव के बाहर खेत मे बकरियां चरा रही थीं। इस दौरान गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ उनकी एक बकरी को उठा ले गया था। लोगों के शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे थे। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई थी। रेंजर रमाकांत सक्सेना ने जांच की बात कही थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को गांव कटका के कुछ लोग साइकिल से पुवायां से घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जेवां से आगे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर तेंदुए को चढ़ते देखा। इस पर लोग शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। एक युवक ने काफी दूर से तेंदुए का फोटो खींचकर वायरल कर दिया। जिस युवक के फोटो खींचने की बात कही जा रही है, उसके घर संपर्क किया गया तो पता चला कि युवक दवा लेने बाहर गया है। युवक से फोन पर भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गलत खबर उड़ा रहे हैं। ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। जेवां और उसके आसपास तेंदुआ नहीं है, फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा। - रमाकांत सक्सेना, रेंजर सिंधौली/खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed