फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pharmacist found feeding children wearing slippers during duty time

Shahjahanpur News: ड्यूटी टाइम में चप्पल पहन फार्मासिस्ट खिलाते मिले बच्चे

Tue, 05 Mar 2024 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist found feeding children wearing slippers during duty time
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की कवायद को कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। सोमवार को सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने हुसैनपुरा पीएचसी का निरीक्षण किया तो वहां कई अनियमितताएं मिलीं। नाराजगी व्यक्त कर स्टाफ को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ डॉ. आरके गौतम अचानक से नगर क्षेत्र की पीएचसी हुसैनपुरा में पहुंच गए। उन्हें ड्यूटी टाइम में डॉ. पवन कुमार टी-शर्ट पहने बैठे मिले। जबकि, चिकित्सकीय स्टाफ को पूर्ण ड्रेस पहनने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे फाइलेरिया के बारे में सवाल किए गए तो डॉक्टर सटीक जवाब नहीं दे पाए। इसी तरह फार्मासिस्ट भी हवाई चप्पल पहनकर अपने बच्चे को खिलाते मिले। सीएमओ ने डॉक्टर व फार्मासिस्ट से ड्रेस में नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों का प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए एसीएमओ को निर्देशित किया है। वह खुद भी आकस्मिक जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed