{"_id":"68603d92c4e5d721950cdf66","slug":"phaphamau-police-pasted-notices-on-the-houses-of-the-accused-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-146927-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फाफामऊ पुलिस ने आरोपियों के घरों पर चस्पा किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फाफामऊ पुलिस ने आरोपियों के घरों पर चस्पा किए नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रयागराज के फाफामऊ थाने की पुलिस आपराधिक मामलाें में सुनवाई की तारीखों पर आरोपियों के न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर शुक्रवार को निगोही क्षेत्र के गांव ईसापुर और मिल्किया पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर अदालती नोटिस चस्पा किए।
साथ ही दोनों गांव में डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वांछित आरोपियों के गांव में दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। टीम में शामिल फाफामऊ थाने के उप निरीक्षक सूरज सिंह राठी ने बताया कि ईसापुर की बेलावती, वेदवती, लीलावती, केदार और धीरेंद्र चौहान की पुत्री शांति व मिल्किया निवासी बलिराम की पत्नी गंगा देवी उर्फ झिलमिल और पुत्र मंगलू उर्फ मंगल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। इस मुकदमे की सुनवाई की तारीखों पर हाजिर होने के लिए आराेपियाें को समन जारी हो चुके हैं।
इसी टीम में शामिल उप निरीक्षक डोली रानी, सोनू सिंह व महेश चंद्र आदि ने स्थानीय पुलिस के साथ दोनों गांव जाकर पहले आरोपियों की तलाश की। कोई आरोपी नहीं मिलने पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए। टीम के अनुसार अगली तारीख पर आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।