फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Petrol pump worker beaten for asking for Rs 100

Shahjahanpur News: 100 रुपये मांगने पर पेट्रोल पंपकर्मी को पीटा

Thu, 21 Mar 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker beaten for asking for Rs 100
पुवायां। पेट्रोल डलवाने के बाद 100 रुपये मांगने पर एक युवक ने पंपकर्मी को पीट दिया। सिपाहियों से भी हाथापाई की।
विज्ञापन

दिउरिया के कुलदीप सिंह का गांव कुंवरपुर के पास पेट्रोल पंप है। बुधवार शाम नशे में धुत एक युवक ने बाइक में पेट्रोल डलवाया और रुपये मांगने पर गालीगलौज करने लगा। विरोध पर पंपकर्मी गांव मरौरी जप्ती के साकेंद्र और दुष्यंत को पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को बमुश्किल पकड़कर थाने ले आई। थाने में भी युवक ने गाली गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में पंप स्वामी और सेल्समैन ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार शाम बंडा रोड स्थित एक चिकन की दुकान पर पहुंचे युवक ने दुकान पर शराब पी और चिकन खाया। दुकानदार के रुपये मांगने पर सर्विस बढि़या न देने का आरोप लगाते हुए दुकानदार से हाथापाई कर दी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed