फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PET: Most candidates described the question paper as easy.

पीईटी : अधिकतर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को बताया सरल

Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
PET: Most candidates described the question paper as easy.
इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अधिकतर ने प्रश्नपत्र को सरल बताया, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के लिए रीजनिंग व सामान्य ज्ञान के सवाल थोड़े कठिन रहे। समय की कमी के चलते कई अभ्यर्थी इन सवालों को हल नहीं कर सके।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह दस बजे से प्रारंभ हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को लाइन में लगकर प्रवेश कराया गया। कड़ी चौकसी के बीच उनकी तलाशी ली गई।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रत्येक पाली में 8668 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 5866 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2822 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 6008 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2680 गैरहाजिर रहे। इससे पहले एडीएम रजनीश मिश्रा, एसपी सौरभ दीक्षित, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

--
प्रश्नपत्र काफी आसान आया था। अधिकतर पढ़े हुए प्रश्न आए थे। परीक्षा में आसानी से पास हो जाएंगे।
- मोहम्मद आसिफ
--
सामान्य ज्ञान के साथ रीजनिंग ने उलझा दिया। समय प्रबंधन नहीं होने के कारण कई प्रश्न छूट गए।
-शिवा
--
रोडवेज बस अड्डे पर लगा जाम

परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बस अड्डे पर ई-रिक्शों व रोडवेज बसों के चलते जाम लग गया। इसके चलते ई-रिक्शों की लंबी लाइन लगी रही। इसी तरह जेल रोड पर भी जाम की स्थिति बनी। यातायात निरीक्षक विनय पांडेय टीम के साथ सक्रिय रहे।

इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : Archive

इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed