फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   solver caught attempting to take the exam second time in Shahjahanpur

UP PET 2025: हरदोई के बाद शाहजहांपुर में परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर, जांच में पकड़ा गया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 10:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 10:40 PM IST
सार

शाहजहांपुर में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दौरान एक संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा गया है। वह रविवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने आया था। एक दिन पहले उसने हरदोई में परीक्षा दी थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
solver caught attempting to take the exam second time in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में एक सॉल्वर (संदिग्ध अभ्यर्थी) हरदोई के बाद दूसरे दिन शाहजहांपुर के लोधीपुर स्थित सेंटर नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एनटीआई) में अभ्यर्थी नितीश के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गया। बायोमीट्रिक का मिलान न होने से मामला पकड़ में आया। संदिग्ध अभ्यर्थी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट परिसर स्थित जॉन नेव सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता द्विवेदी ने रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि रविवार को दूसरी पाली में सेंटर पर एक अभ्यर्थी का बायोमीट्रिक मिलान नहीं हो पाया। वह अपने को अभ्यर्थी नितीश पुत्र राजेश सिंह बता रहा था। नितीश आजमगढ़ के छपरा के ग्राम भोलपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


जांच में खुली पोल 
सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली इनोवेटिवव्यू (मूल प्रबंधन) कंपनी के जरिये जांच से पता चला कि परीक्षा देने आया संदिग्ध अभ्यर्थी छह सितंबर को हरदोई के भगौली स्थित आर्चसिया इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा दे चुका है। इससे प्रतीत हुआ कि वह फर्जी तरीके से परीक्षा देना आया। जांच के दौरान संदिग्ध अभ्यर्थी भाग निकला। प्रधानाचार्य ने कंपनी की जांच रिपोर्ट की मूल प्रति, आधार कार्ड, अभ्यर्थी की ओएमआर शीट आदि को पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकाश में आया कि आरोपी का नाम सुमित है और वह बिहार के नगला का रहने वाला है। उसकी जांच के लिए टीम भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed