{"_id":"61ae63727892f35fd57c1194","slug":"perents-teachers-meeting-shahjahanpur-news-bly468428528","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार प्रथम विद्यालय और मां पहली शिक्षिका होती है : डॉ. मीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार प्रथम विद्यालय और मां पहली शिक्षिका होती है : डॉ. मीना
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मौजूद लोग
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभागाध्यक्ष डॉ. मीना शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी का प्रथम विद्यालय परिवार होता है और प्रथम शिक्षिका मां होती है। किसी भी विद्यार्थी की सफलता में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
कहा कि लगनशील विद्यार्थी को यदि विद्यालय के साथ साथ परिवार और अभिभावकों का भी समुचित प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो वे निश्चित ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रभात शुक्ला ने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम भावी शिक्षकों के निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है,
जिस कारण विद्यार्थियों को समुचित समर्पण के साथ नियमित उपस्थित होना इसकी प्रथम आवश्यकता है। कार्यक्रम शिक्षक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. केके मिश्रा, राहुल शुक्ला, बृजनंदन, राजीव, रोहित, रंजना, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद