फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People were surprised to see the tricks of Gatka Party in Nagar Kirtan.

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब देख अचंभित हुए लोग

Sat, 04 Jan 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People were surprised to see the tricks of Gatka Party in Nagar Kirtan.
शाहजहांपुर। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन शुक्रवार को निकला गया। श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में प्रारंभ कीर्तन में गतका पार्टी ने करतब दिखाए, जिनको देख लोग अचंभित रह गए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी रोड के तत्वावधान में चार खंभा से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बजार, गोविंदगंज होकर कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर समापन हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा बज रहा था। तरनतारन (पंजाब) से विशेष तौर से आए हुए निशाने खालसा के सिंहों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। फतेहगढ़ से बाज लेकर आए राजेंद्र सिंह ने सबका मन मोह लिया। बैंड ने शबद कीर्तन की मनमोहक धुन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु नानक कन्या पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में अपने करतब करते हुए चल रहे थे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी बेअंत सिंह, गुरुद्वारा कुटिया साहिब के हजूरी रागी कुलविंदर सिंह ने ट्राॅलियों में कीर्तन किया। बच्चे व महिलाएं गुरु महाराज की पालकी के आगे झाड़ू व पानी से सड़कों की सफाई व पुष्प वर्षा कर रहे थे। फूलों से सुसज्जित पालकी में श्री गुरु महाराज विराजमान रहे। इसके पीछे हजारों की संख्या में सिख संगत शबद कीर्तन कर रही थी।

नगर कीर्तन की समाप्ति पर कमलेश कौर माटा, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह द्वारा सेवादारों और पंज प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह सेवा समिति के जवाहर सिंह, निरंकार सिंह बिट्टू बजाज, सतवंत कौर कीरत माटा, परमजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह बजाज, जसबीर सिंह, राजेंद्र सिंघ पृथी, कुलदीप सिंह, हरमीत सिंह छाबड़ा, जितेंद्र सिंह राजा, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह बग्गा, मनजीत सिंह ढींगरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed