फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People went without electricity all night after a supply line burnt out... heated arguments ensued with electricity department staff.

Shahjahanpur News: बंच लाइन जलने से पूरी रात बिजली के लिए तरसे लोग...विद्युत कर्मियों से हुई नोकझोंक

Fri, 26 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
People went without electricity all night after a supply line burnt out... heated arguments ensued with electricity department staff.
शहर के मोहल्ला खलीलगर्बी में बिजली नहीं आने पर बहादुरगंज उपकेंद्र की टीम के कर्मचारियों से नोकझ
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला खलीलगर्बी में बुधवार की रात बंच लाइन जलने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में पूरी रात लोग परेशान रहे। सुबह शिकायत के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधीक्षण अभियंता से फोन पर वार्ता कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी तो 13 घंटे के बाद लाइन को जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान लोगों की विद्युतकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला खलीलगर्बी के पीछे बंच लाइन में कुछ दिन पहले पड़ोसी कॉलोनी की लाइन को जोड़ दिया गया। ऐसे में लाइन ओवरलोड होने से आए दिन बंच लाइन में आग लगने लगी। बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ओवरलोडिंग के कारण बंच लाइन जल गई। लोगों ने उपकेंद्र पर रात में ही सूचना दी, लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

करीब दो सौ उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। सुबह दस बजे तक बिजली न आने पर लोग भड़क उठे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की सदर इकाई के अध्यक्ष पंकज टंडन के नेतृत्व में लोगों ने विरोध जताया। बहादुरगंज उपकेंद्र की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने उसे घेरकर सवालों की बौछार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जेई किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। इस बीच कर्मियों ने बंच लाइन डालने का प्रयास किया तो लोगों ने बेहतर गुणवत्ता की बंच लाइन डालने की मांग की। व्यापारी नेता ने एसई अनुज प्रताप को कॉल कर सूचना देने के साथ ही जाम लगाने की चेतावनी दी। एसई के संज्ञान में आने के बाद दोपहर ढाई बजे आपूर्ति को बहाल किया जा सका। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि खलीलगर्बी मोहल्ले के लोगों की लाइन अलग करने के लिए दूसरा केबल डाला गया है।
--
11 केवीए लाइन टू फेस होने के कारण तार टूटा, गर्मी में बेहाल हुए लोग
शाहजहांपुर। कांट विकासखंड की 11 केवीए की लाइन टू फेस होने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार को भी कई जगह पर फॉल्ट आने से बिजली गुल रही।
बुधवार की रात करीब दो बजे कांट में 11 केवीए का तार टू-फेस होने के बाद अभायन मोड़ के पास टूटकर गिर गया। उसके बाद नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र रईस मियां मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से आपूर्ति को बहाल कराया। रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
बृहस्पतिवार को बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर पर पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक बंच लाइन डालने का कार्य किया गया। पुवायां में बिलैया में 11 केवीए का तार टूट जाने के कारण सुबह आठ से दस बजे तक बिजली गुल रही। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट की सूचना आने पर तुरंत ही ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। संवाद
इसी क्रम में बुधवार की रात दस बजे अटसलिया उपकेंद्र के कटिया फीडर पर 11 केवीए की लाइन भी टू फेस हो गई। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मियों के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट आया। फॉल्ट के चलते करीब 50 गांवाें की आपूर्ति बाधित रही। रात करीब एक बजे बिजली आ सकी। संवाद
----------------------------------
खाइखेड़ा में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए भेजा पत्र



जलालाबाद। मदनापुर क्षेत्र के गांव खाइखेड़ा के ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक अरविंद सिंह ने ऊर्जा मंत्री और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर गांव में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की मांग की है।



गांंव वालों ने विधायक को बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जबकि कनेक्शन 150 से ज्यादा हैं। लोड ज्यादा होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर आए दिन फुंक जाता है और सही रहने पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। करीब एक साल से विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए कहा जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक की ओर से भेजे गए पत्र में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की जरूरत बताई गई है। संवाद
----------------------------------------
प्रदर्शन के बाद तुलापुर में बदला गया ट्रांसफाॅर्मर
खुटार। गांव तुलापुर में प्रधान जीत शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया गया है। तुलापुर के बिजली उपभोक्ता दस दिन से बिजली सप्लाई न मिलने से परेशान थे। गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखा है, लेकिन ज्यादा लोड के चलते ट्रांसफाॅर्मर आए दिन खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने 24 जून को गांव में रखे ट्रांसफाॅर्मर के पास प्रदर्शन किया था और खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।
बृहस्पतिवार को बिजलीकर्मी गांव पहुंचे और वहां रखा पुराना ट्रांसफाॅर्मर हटाकर नया ट्रांसफाॅर्मर रख दिया। लाइन में फॉल्ट के कारण देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया गया है। फाल्ट सही होने के बाद बिजली सुचारु करा दी जाएगी। संवाद
--------------
तीन दिन से बत्ती गुल होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
खुदागंज। म्यूना गांव में आंधी से क्षतिग्रस्त लाइन ठीक नहीं किए जाने से वहां तीन दिन से बत्ती गुल है। बिजली संकट का समाधान नहीं होने पर परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को देवरास विद्युत उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विद्युत अभियंता काॅल भी रिसीव नहीं करते है। अधिकारियों ने लोगों को जल्द दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाने का आश्वासन देकर शांत किया। संवाद
----------------
भाकियू का प्रदर्शन आज, बनाई रूपरेखा
निगोही। बिजली आपूर्ति में सुधार को तीन दिन पूर्व दिए गए ज्ञापन को लेकर विद्युत निगम के अभियंताओं से वार्ता विफल होने पर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को सुबह विद्युत उपकेंद्र के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बाद में मंडल महासचिव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर सभी क्षेत्रवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रमोध राजपूत का कहना है कि संडाखास का नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र आठ-दस दिन में चालू होने पर बिजली संकट का समाधान हो जाएगा। एक्सईएन के अनुसार अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
-------------------
बरतारा फीडर के 32 गांवों में छह घंटे बंद रही बिजली
शाहजहांपुर। शहर से सटे अटसलिया उपकेंद्र के बरतारा फीडर पर बृहस्पतिवार को तार बदलने का कार्य किया गया। इस बीच करीब छह घंटे तक 32 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक कार्य किया हुआ। पुराने तारों को हटाकर नए डाले गए।
दूसरी ओर शहर के ककरा उपकेंद्र पर हाईटेंशन लाइन पर तकनीकी फॉल्ट के चलते दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से लाइन को जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed