फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People surrounded the team who went to remove encroachment from the pond

तालाब से अतिक्रमण हटाने गई टीम को लोगों ने घेरा, हंगामा

Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
People surrounded the team who went to remove encroachment from the pond
जलालाबाद। मोहल्ला बगिया स्थित सरकारी तालाब से अवैध अतिक्रमण हटाने गई राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने के दौरान इकट्ठी हुई भीड़ ने जेसीबी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत किया। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने बिना नोटिस दिए गलत तरीके से रिहायशी मकान व मदरसे की बाउंड्रीवाल गिरवा दी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बगिया और हाफिजनगर की सीमा पर स्थित तालाब का रकबा करीब दस बीघा होगा। पानी सूख जाने से तालाब की काफी जमीन खाली पड़ी है। शुक्रवार शाम वहां राजस्व विभाग की टीम पालिका कर्मियों के साथ पहुंची और तालाब की जमीन नापी। इसके बाद जाकिर मिस्त्री के द्वारा बनाई गई बाउंड्रीवाल और वहीं एक खाली पड़े प्लाट पर बनाई गई बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहा दी। जेसीबी चलते देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और जेसीबी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि गिराई गई एक दीवार मदरसे की है, और दूसरी जाकिर मिस्त्री की है जो उसने अपनी जगह पर बनाई थी जिसे प्रशासन जबरिया तुड़वा रहा है। हंगामे का पता लगने पर तहसीलदार अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत व कोतवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जा पहुंचा और किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद टीम जेसीबी लेकर लौट गई।
विज्ञापन

तालाब की जमीन नापने राजस्व टीम गई थी। कुछ लोगों द्वारा विरोध करने की जानकारी पाकर मैं मौके पर गया था। विरोध करने वालों से कागजात लेकर आने को कहा गया है। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की नाप कराकर वहां किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए राजस्व व पालिका की टीम को वहां भेजा गया था। जाकिर द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर उसे नोटिस भी दिया गया था न हटाने पर उसे बलपूर्वक हटवा दिया गया। - डीएस वर्मा, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed