फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People struggled with jam, police remained absent

जाम से जूझते रही जनता, पुलिस रही नदारद

Sat, 16 Apr 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
People struggled with jam, police remained absent
नेशनल हाईवे पर रोजा ओवरब्रिज के पास लगा जाम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां मोहल्ले में रोडवेज बसों के आमने-सामने आने के चलते जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पास ही स्थित पुलिस चौकी सराय काइयां और चौराहे पर लगी पिकेट से कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। इसके चलते लोग काफी देर तक परेशान रहे। बाद में लोगों ने जैसे-तैसे खुद ही जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब चार बजे सरायकाइयां में रोडवेज बसें आमने-सामने आ गईं। साइड न मिलने के चलते दोनों बसें पास नहीं हो सकीं। रास्ता अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में कई अन्य रोडवेज बसें भी फंस गई। जिससे लोग परेशान हो उठे। किसी तरह बसों को लोगों ने निकाला। तब जाकर जाम खुला और वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। इस दौरान लोगों का पहले वाहन निकालने को लेकर विवाद भी हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर लगा जाम जमुका तिराहे तक पहुंचा
शाहजहांपुर। रोजा ओवरब्रिज पर जाम की समस्या का हल नहीं निकल रहा। रोजाना घंटों जाम में फंसकर वाहन चालक परेशान होते हैं। रोजा न्यू साइडिंग पर गेहूं की रैक लगाने के कारण जल्दबाजी में धर्मकांटे के पास ट्रक चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है। शुक्रवार को भी रोजा ओवरब्रिज पर पूर्वाह्न 11 बजे जाम लग गया। 12 बजे तक जाम लगा होने से दोनों ओर वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम रोजा ओवरब्रिज से जमुका तिराहे तक पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास किए। पुलिस ने एक ओर का यातायात बंद कर दूसरी लेन से वाहन निकाले। इसके बाद धीरे-धीरे कर वाहन निकलने शुरू हुए। तब जाकर जाम से राहत मिली। पुलिस का भी मानना है कि जब तक आवागमन के लिए दूसरा ओवरब्रिज नहीं बनेगा तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी।

रायकाइयां में शुक्रवार शाम को लगा जाम।

रायकाइयां में शुक्रवार शाम को लगा जाम।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed