फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people staying in homes to avoid heat

सूरज के ताप से गर्म हुई पछुआ हवा के थपेड़ों से दिन भर झुलसा जनजीवन

Mon, 25 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
people staying in homes to avoid heat
भीषण गर्मी में न सिर्फ मनुष्य, बल्क‌ि पशु-पक्षी भी व्याकुल हैं। लू के थपेड़ाें से जनजीवन बुरी तरह ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में सामान्य से 20 अंक की कमी के कारण रविवार सुबह से तेज हवा चलने लगी। बाद में धूप के तेजी पकड़ने के साथ ही पछुआ हवा भी गर्म होकर लू के थपेड़ों में बदलने के साथ जनजीवन को झुलसाने लगी। रात में बादल छटने के बावजूूद उमस बनी रहने से न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, लेकिन दिन निकलने पर सूरज ने आग बरसानी शुरू की तो अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तेज धूप से सुबह आर्द्रता में आई कमी के कारण दोपहर तक हवा गर्म होकर लू में बदलने लगी है और इसीलिए अब अगले कुछ दिन तक गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते 48 घंटे से रात के तापमान मेें कोई कमी नहीं आने से दिन में गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी है। रविवार को सुबह सूर्योदय से पहले तक पछुआ हवा के झोंके शरीर को राहत पहुंचाते रहे, लेकिन बाद में दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी जनजीवन को परेशान करने लगी। गत दो-तीन दिन से हवा में शुष्कता भी बढ़ रही है। इसलिए लू के प्रकोप से बचने को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद ज्यादातर लोग दोपहर से शाम तक घरों में बने रहे। कामकाजी और नौकरीपेशा लोगों ने सुबह नौ बजे से दुकानों पर जाकर घर-गृहस्थी की जरूरी चीजें खरीदीं। बाद में सभी ने घरों की राह पकड़ ली। इस कारण बाजारों में भी भीड़-भाड़ दिन ढलने पर दिखनी शुरू हुई।
विज्ञापन

चूंकि, दिन में भीषण गर्मी हुई और इससे वातावरण में आर्द्रता घटकर 31 प्रतिशत रह गई। इसलिए सूर्यास्त के बाद भी देर तक हवा गर्म बनी रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रात के तापमान में स्थिरता अब प्रचंड गर्मी पड़ने का संकेत दे रही है। उन्होंने बताया कि वायुदाब का स्तर भी गत एक सप्ताह से सामान्य से कम बना हुआ है, इसलिए मौसम में बदलाव की उम्मीद तभी बनेगी, जब बैरोमीटर सूचकांक में विचलन के साथ वृद्धि होगी। ऐसी स्थिति में आंधी जैसी तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार बनेंगे, लेकिन अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed