{"_id":"631106e41394263ba6798462","slug":"people-started-traffic-from-kolaghat-bridge-by-breaking-the-wall-shahjahanpur-news-bly496264973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़कर लोगों ने शुरू किया कोलाघाट पुल से आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़कर लोगों ने शुरू किया कोलाघाट पुल से आवागमन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में बनती कोलाघाट पुल की टूटी दीवार
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। नवनिर्मित कोलाघाट पुल पर मिर्जापुर की ओर आवागमन रोकने को बनाई गई पक्की दीवार बृहस्पतिवार को किसी ने तोड़ दी। इसके बाद बाइक सवार व पैदल यात्रियों ने कोलाघाट पुल से निकलना शुरू कर दिया। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से में अभी काम चल रहा है। इस बीच लोगों द्वारा जबरिया निकलने की जानकारी मिलने पर सेतु निगम के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में टूटी दीवार की मरम्मत कराकर आवागमन रोका गया।
29 नवंबर 2021 को कोलाघाट पुल का एक हिस्सा ढह गया था। इसके बाद सेतु निगम ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण करा दिया, लेकिन अभी काम बाकी होने के कारण आवागमन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कोलाघाट पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। अभी थोड़ा काम बाकी है। बताते हैं कि करीब एक सप्ताह बाद प्रशासन पुल से बाइक के अलावा छोटे चौपहिया वाहन का आवागमन शुरू कराने की तैयारी में है। निर्माणदायी संस्था को पुल पर फैले निर्माण संबंधी सामान को समेट लेने के लिए कहा गया है। पहले यहां से हल्के वाहनों को निकलने देने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को आवागमन शुरू होने की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
शाम को किसी ने कोलाघाट पुल पर मिर्जापुर की तरह बनी दीवार को तोड़ दिया। साथ ही जलालाबाद की तरफ लगे अवरोध भी हटा दिए। हालांकि इस दौरान वहां काम करने वालों ने लोगों को मना किया लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद लोग बाइक और पैदल पुल पार करने लगे। आवागमन शुरू होने की सूचना पर सेतु निगम के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे तक यातायात चलने के बाद मौके पर जलालाबाद के अलावा मिर्जापुर की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को रोका और पुल से निकलने पर कार्रवाई की चेेतावनी दी। इसके बाद लोग माने और पुल से आवागमन बंद हुआ।
विज्ञापन
कोलाघाट पुल पर डाली गई लेयर (स्लैब) का 15 सितंबर तक पकने का समय है। उससे पहले पुल से आवागमन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। पुल से आवागमन रोकने के लिए बनी दीवार तोड़ दिए जाने की सूचना मिली है। मरम्मत के लिए राजमिस्त्री और लेबर भेज दिया है। -बृजेंद्र मौर्य, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम इकाई बरेली