फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people remove incrochement himself

लोदीपुर और अजीजगंज में लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Fri, 14 Feb 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
people remove incrochement himself
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ से गर्रा पुल ओर जीआईसी तिराहा से अटसलिया तक फोरलेन का काम कराया जाना है। बुधवार को अजीजगंज में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारी व प्रवर्तन दल वहां नहीं पहुंचा, लेकिन बुल्डोजर के खौफ से लोग खुद ही अपना कब्जा हटाते देखे गए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत शहर की सड़कों का चौड़ीकरण करने का काम चल रहा है। उन्हीं में बरेली मोड़ से गर्रा पुल और जीआईसी तिराहा से अटसलिया फाटक तक फोरलेन बनाया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चार महीने पहले किया था। इन दोनों ही फोरलेन का काम प्रगति पर है और इसके लिए रोड के किनारे सभी तरह के अतिक्रमण को हटाने को अभियान चल रहा है। यहां अटसलिया से हथौड़ा चौराहे तक रोड के दोनों ओर बने मकानों और दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त किया जा चुका है। एक दिन चले बुल्डोजर के खौफ से अब चौराहे से लोदीपुर की ओर लोगों ने खुद ही अपना कब्जा तोड़ना शुरू कर दिया है। कुछ यही स्थिति बरेली मोड़ से गर्रा पुल की ओर जाने वाली रोड की है। बरेली मोड़ से जिला अस्पताल तक रोड के दोनों ओर अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। बुधवार को नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल ने जेसीबी के साथ पहुंचकर अजीजगंज में अतिक्रमण को हटवाया। इस बीच कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों की सख्ती को देखते हुए बृहस्पतिवार को अजीजगंज से गर्रा पुल तक लोगों ने खुद ही अपने मकान और दुकानों का अतिक्रमण खुद ही ध्वस्त किया।
विज्ञापन

छेनी-हथौड़ा लेकर जुटे लोग, तोड़ा अतिक्रमण
बृहस्पितवार को नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल बरेली मोड़ और लोदीपुर नहीं पहुंचा। मगर यहां एक दिन पहले चले अभियान का असर दूसरे दिन भी दिखा। लोग खुद ही छेनी-हथौड़ा लेकर अपना अवैध कब्जा हटाने में लगे रहे। अजीजगंज स्थित खानाबदोश बस्ती के जो लोग सड़के किनारे तक कब्जा किए हुए थे, वह 10 से 12 फुट अंदर पहुंच गए। सहकारी बैंक के पास लगने वाली दुकानें भी गायब हो गईं। लोदीपुर में एनटीआई के सामने बनी दुकानों और मकानों को तोड़ा जा रहा था, वहीं रोड के किनारे बनी मस्जिद की दुकानें के कब्जे भी लोग खुद ही तोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन में बाधा बन रहे पेड़ और ट्रांसफार्मर
अटसलिया से जीआईसी तिराहा और बरेली मोड़ से गर्रा फाटक तक फोरलेन बनाने का काम तो चल रहा है, लेकिन उसमें सबसे बड़ी बाधा पेड़ और बिजली के ट्रांसफार्मर बन रहे हैं। इनको हटाने के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं मिल सकी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए बिजली विभाग को लिखा गया है और पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग से ली जाएगी। इसके लिए प्रयास जारी हैं, जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, पीडब्ल्यूडी रोड बनाने का काम शुरू करा देगा। अभी अतिक्रमण हटाने के साथ ही रोड के दोनों ओर खुदाई और मिट्टी डालने का काम चल रहा है।
रेती और रोजा रोड भी होगा फोरलेन
बरेली मोड़ से गर्रा पुल व जीआईसी तिराहा से अटसलिया रोड के साथ ही रेती और रोजा को जाने वाली सड़कें भी फोरलेन होंगी। जिन पर अतिक्रमण हटाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन फोरलेन के लिए पुलिया और नालों को बनाया जा रहा है, जिससे सड़कों को चौड़ा किया जा सके। रेती रोड पर जहां गन्ना अधिकारी कार्यालय के आगे पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं नाले को सीधा करने का काम भी चल रहा है। पुत्तूलाल चौराहे से रोजा तक फोरलेन बनाने के लिए रोड के किनारे बने मकानों और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं, जल्द ही कब्जे हटवाने की कार्रवाई शुरू होगी।

तारीन बहादुरगंज में कब्जे हटाने को कराया एनाउंसमेंट
नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को तारीन बहादुरगंज में एनाउंसमेंट कराकर दुकानदारों से अपना सामान दुकान के अंदर रखने की अपील की गई। जिससे इस रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके साथ ही बहादुरगंज, तारीन टिकली, घंटाघर, तेल टंकी रोड पर बैनर-होर्डिंग्स हटवाए गए। यह होर्डिंग्स और बैनर बिना किसी अनुमति के लगाए गए थे, अभी तक इसके लिए टेंडर नहीं हुुआ है। टेंडर होने तक होर्डिंग्स-बैनर लगाना अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed