फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People reached banks with 2000 notes in Shahjahanpur

2000 Rupee Note News: शाहजहांपुर में 2000 के नोट लेकर बैंकों में पहुंचे लोग, 1.70 करोड़ रुपये हुए जमा

Sun, 21 May 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 May 2023 03:23 PM IST
सार

एसबीआई की टाउनहाल और बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा में 2000 रुपये के नोट में 50-50 लाख रुपये जमा होने का अनुमान है। इनके अलावा बाकी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों, स्मॉल बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट में भी 2000 रुपये के नोट जमा कराए गए।

विज्ञापन
People reached banks with 2000 notes in Shahjahanpur
बैंक में दो हजार के नोट जमा करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो हजार के नोट चलन से बाहर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद शनिवार को तमाम लोग बैंकों में नोट जमा करने पहुंचे। शाहजहांपुर में पहले दिन ही एचडीएफसी बैंक में दो हजार के 3500 नोट यानी 70 लाख रुपये जमा किए गए। एसबीआई, बीओबी में भी लोग दो हजार रुपये के नोट के रूप में 50-50 लाख रुपये जमा हुए हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दो हजार के नोट काफी समय से एटीएम से नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में कम ही लोगों के पास ये नोट हैं। शुक्रवार को आरबीआई की घोषणा के बाद लोग दो हजार रुपये के नोट खाते में जमा करने पहुंचे। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब 70 लाख रुपये जमा कराए गए, जो 2000 रुपये के नोट में थे।
विज्ञापन


एसबीआई की टाउनहाल और बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा में 2000 रुपये के नोट में 50-50 लाख रुपये जमा होने का अनुमान है। इनके अलावा बाकी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों, स्मॉल बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट में भी 2000 रुपये के नोट जमा कराए गए। हालांकि बैंकों में 2000 के नोट जमा करने को लेकर अफरातफरी का माहौल नजर नहीं आया। लोग सामान्य ढंग से ही रुपये जमा करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 मई से किसी भी बैंक में बदले जा सकेंगे नोट

रिजर्व बैंक अनुसार, 23 मई से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के 10 नोट को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदला जा सकता है। बाजार में 2000 के नोट फिलहाल चलन में रहेंगे, लेकिन बैंकों से 2000 रुपये का नोट रकम की निकासी के दौरान किसी को नहीं दिया जाएगा।

बैंकों में महिलाओं, पेंशनर्स के लिए बनेंगे अलग काउंटर

अग्रणी बैंक मैनेजर दीपक चंद्रा ने बताया कि बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करने और बदलने के लिए लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए महिलाओं, पेंशनर्स और दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश सभी प्रबंधकों को दे दिए गए हैं। केवाईसी होने पर 2000 रुपये के नोट बैंक में जमा करने की कोई सीमा नहीं है। जिनके खाते आधार से कनेक्ट हैं, वे कितने भी रुपये बैंक में जमा कर सकते हैं।

चर्चा का विषय बना रहा आरबीआई का फैसला

आरबीआई का फैसला शनिवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। चाय की गुमटी, कचहरी, पेट्रोल पंप, दुकानों पर लोग 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर न होने और इसकी वजह से पड़ने वाले असर पर चर्चा करते दिखे। कचहरी रोड पर एक दुकान में बैठे तमाम लोग इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। 

अधिवक्ता रमेशचंद्र वर्मा का कहना था कि 2000 रुपये के नए नोट जारी होना बंद हुए हैं। अभी इन्हें जमा करने और बदलने का लोगों के पास पर्याप्त समय है। जिनके पास कम नोट हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं है। दुकान पर बैठे बादशाह सिंह बोले, नोटबंदी से सबसे ज्यादा दिक्कत काला धन रखने वालों को हुई थी। दो हजार के नोट चलन से बाहर होने पर भी वही लोग परेशान होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस लाल ने कहा कि उनके हिसाब से यह ठीक फैसला है। अनंत कनौजिया और जेके कुशवाहा ने भी उनकी बात पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed