फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people in sheltor home in survilliance

शेल्टर होम में श्रमिक, पुलिस कर रही निगरानी

Mon, 27 Apr 2020 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
people in sheltor home in survilliance
पुवायां। हरियाणा से आए पुवायां तहसील क्षेत्र के 214 श्रमिकों को पुवायां कस्बे में दो स्कूलों में शेल्टर होम बनाकर क्वारंटीन किया गया है। श्रमिकों के लिए भोजन, नाश्ते की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। तहसील मुख्यालय पर श्रमिकों को रखे जाने के पीछे प्रशासन की मंशा क्वारंटीन अवधि का कड़ाई से पालन कराने की है इसलिए यहां निगरानी के लिए पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शेल्टर होम का निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार भानुप्रतान सिंह ने श्रमिक रामकृपाल, ब्रजबिहारी सहित कई श्रमिकों से बात की और सभी से सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। उन्होंने श्रमिकों को बताया कि सभी को सुबह नाश्ता, दोपहर और शाम को भोजन दिया जाएगा। कोई भी समस्या होने पर निरीक्षण करने वाले अधिकारी को अवगत करा सकते हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। दूसरे प्रदेशों से और श्रमिक आते हैं तो उनको राजकीय कन्या इंटर कालेज में रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुवायां इंटर कॉलेज में रखे गए 127 श्रमिक
हरियाणा से आए 127 श्रमिकों को पुवायां इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। श्रमिकों के लिए भोजन और सोने आदि की व्यवस्था भी कॉलेज में ही की गई है। प्रशासन की ओर से श्रमिकों के लिए स्कूलों में ही भोजन तैयार कराया जा रहा है। यहां श्रमिकों की निगरानी के लिए एक दरोगा और दो सिपाहियों भी तैनात किए गए हैं। श्रमिक सामाजिक दूरी के हिसाब से बिस्तरों पर मौजूद मिले लेकिन कुछ श्रमिक मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच
पुवायां कस्बे में ही पुवायां पब्लिक स्कूल में हरियाणा से आए श्रमिकों के लिए शेल्टर होम बनाकर यहां 87 श्रमिक रखे गए हैं। पुवायां के सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि हरियाणा से आए सभी श्रमिकों की रात में ही जांच की गई। सभी स्वस्थ पाए गए हैं। समय समय पर फिर जांच होती रहेगी। इस सेंटर पर भी दरोगा और दो सिपाही मौजूद मिले। यहां भी कुछ श्रमिक बिना मास्क के मिले।

तहसील मुख्यालयों पर श्रमिकों को शेल्टर होम में रखने का आदेश शासन का है। श्रमिकों को समय से भोजन, नाश्ता देने की व्यवस्था की गई है। मैने भी दोनों क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया है, किसी श्रमिक को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed