{"_id":"694ef1c6de5776c70e0e42e4","slug":"people-gathered-near-the-disputed-religious-site-the-sub-divisional-magistrate-sdm-and-circle-officer-co-arrived-with-forces-from-several-police-stations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161409-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवादित धर्मस्थल के पास जुटे लोग, कई थानों की फोर्स संग पहुंचे एसडीएम, सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवादित धर्मस्थल के पास जुटे लोग, कई थानों की फोर्स संग पहुंचे एसडीएम, सीओ
विज्ञापन
विवादित स्थल की जांच करने पुवायां के गांव मरेना पहुंचे सीओ, एसडीएम। संवाद
पुवायां। गांव मरेना में विवादित स्थल पर श़ुक्रवार को दो समुदायों के लोगों के जुटने की सूचना पर एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में एक वर्ष पहले कराया गया निर्माण तोड़ने पर सहमति बन गई।
मरेना में एक स्थान पर चबूतरा बना हुआ था। 2024 में एक समुदाय के लोगों ने चबूतरे के चारों ओर दीवार उठाकर कमरा बनाकर लिंटर डाल दिया था। लिंटर के बीच में गुंबद बनाने की जगह छोड़ी गई थी। इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध के बाद काम रुकवा दिया गया। तभी से लिंटर में शटरिंग लगी हुई थी। शटरिंग का किराया प्रधान दे रहे थे।
तीन दिन पूर्व कुछ लोगों ने शटरिंग खोलने का प्रयास किया तो लोगों ने धर्मस्थल का फिर से निर्माण होने की बात लिखकर ट्वीट कर दिया। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस मौके पर पहुंची। यथास्थिति रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों समुदायों के लोग जुटे तो एसडीएम-सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। निर्णय किया गया कि साल 2024 में कराया गया निर्माण कार्य जल्द ही हटवा दिया जाएगा और पहले बना हुआ चबूतरा बना रहेगा।
उधर हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने कहा है कि अगर सोमवार तक निर्माण नहीं हटाया गया तो मंगलवार को वे लोग निर्माण हटवा देंगे और वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस दौरान संगठन के संरक्षक राजेश अवस्थी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात करके जानकारी ली।
--
एसडीएम के साथ मौका मुआयना किया गया था। दोनों पक्षों में सहमति बन गई है कि 2024 में जो निर्माण कराया गया है वह हटवा लिया जाएगा। और कोई समस्या नहीं है। गांव में शांति बनी हुई है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां