फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pensions for teachers On display at the Collectorate

पेंशन के लिए शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कल

Tue, 12 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कराने सहित पांच मांगों को लेकर 14 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रांतीय आह्वान पर होने वाला यह प्रदर्शन कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले किया जाएगा। प्रदर्शन में समेत जिला इकाई के समस्त शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिलामंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित कराने के लिए हर स्तर पर लड़ाई के लिए संघ तैयार है। उन्होंने कहा कि पूरी सेवा करने के बाद पेंशन मिलना शिक्षकों का अधिकार है और यही बुढ़ापे का सहारा होती है। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को अपरान्ह डेढ़ बजे सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्रित होंगे, वहां डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सरताज अली ने कहा कि संयुक्त मांगों को बल प्रदान करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। 
विज्ञापन

बैठक में मुनीश मिश्र, केके सिंह, यशपाल यादव, राजकुमार तिवारी, आदेश सिंह, सौरभ गुप्ता, नवेंदु मिश्र, आनंद गंगवार, राजकुमार सिंह, महेंद्र पाल सिंह, इमरान सईद, विकास मिश्र, अरविंद त्रिपाठी, परवेज आलम, आनंद बिहारी बाजपेई, योगेंद्र सिंह, शिवकिशोर मिश्र, प्रेमपाल गंगवार, रवीन्द्र प्रजापति, डॉ. विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed