फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pensioners are wandering due to non-payment of old age, disabled and widow pensions.

Shahjahanpur News: वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशन नहीं आने पर भटक रहे पेंशनर

Thu, 28 Nov 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pensioners are wandering due to non-payment of old age, disabled and widow pensions.
मीनू सिंह, सेहरामऊ द​क्षिणी। - फोटो : घोरडी ब्लाॅक के सत्यालता गांव में पेड़ों से बंधे बिजली के तार
शाहजहांपुर। आधार प्रमाणीकरण न होने की वजह से वृद्धों और विधवा पेंशनधारकों की कई महीनों से पेंशन नहीं आ रही है। परेशान पेंशनधारक भटक रहे हैं और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारी तकनीकी कारणों की वजह से पेंशन खातों में नहीं आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवाओं के लिए पेंशन देने की योजना चलाई है। इनको प्रत्येक माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। तीन माह में पेंशन आती है। जून में पेंशनरों के खातों में पेंशन आई थी। इसके बाद से चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद अधिकतर पेंशनरों के खातों में पेंशन नहीं आई है। कुछ पेंशनधारकों की कई माह से पेंशन नहीं आई है। पेंशन न आने पर वे विभाग से लेकर संबंधित बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

------
अधिकारी बता रहे तकनीकी समस्या बन रही बाधक
संबंधित विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि कई बुजुर्गों के अंगूठे के निशान बायोमैट्रिक मशीन में नहीं आने की वजह से समस्या हो रही है। कुछ लोगों के बैंक खातों में केवाईसी नहीं हो पाई है। डीबीटी नहीं होने की वजह से पेंशन खाते में दिक्कत हो रही है। आधार प्रमाणीकरण का कार्य विभागों में चल रहा है। तहसील और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृद्धावस्था पेंशनधारकों की स्थिति

- कुल पेंशन धारक - 88,765

- पेंशन नहीं आई - 43,000

------

विधवा पेंशनधारकों की स्थिति

- कुल पेंशनर- 46,000

- पेंशन नहीं आई - 38,000

-----

दिव्यांग पेंशन की स्थिति

कुल पेंशनर- 24,000

पेंशन नहीं आई- 1200
----

- नौ माह से पेंशन नहीं आई है। इससे काफी दिक्कत हो गई है। चार बार चक्कर लगा चुके हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- कुसुम देवी, जैतीपुर

- छह माह से खाते में पेंशन नहीं आई है। कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
रफियन, निगोही ।

पैर से दिव्यांग हैं। चलने में दिक्कत होती है। छह माह से पेंशन नहीं आई है। कार्यालय से लेकर बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। सही जवाब नहीं मिल रहा।
रहवर, सिंधौली

- दिव्यांगजन कार्यालय के छह माह से चक्कर लगा रहे हैं। कार्यालय के लोगों का कहना है कि आधार प्रमाणीकरण का काम नहीं हो पाया है। इसलिए पेंशन नहीं आ रही है।
मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी

- करीब एक साल से पेंशन नहीं आई है। कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। पेंशन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही हैं। विभाग के लोग जल्द पेंशन आने का आश्वासन दे रहे हैं।
रामकुमार त्रिपाठी, अहमदपुर रेती

- एक साल से पेंशन नहीं आई है। बैंक में केवाईसी करा ली है। इसके बाद डीबीटी भी करा ली है, लेकिन अभी तक खाते में पेंशन नहीं आई है।
मुकीम खां, पसगवां

आधार प्रमाणीकरण की वजह से करीब 1200 दिव्यांगजनों की पेंशन नहीं आ पाई है। तेजी से आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सबके खाते में पेंशन आ जाएगी।
- वरुण सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी
-----
वर्जन-
- आधार प्रमाणीकरण न होने की वजह से करीब 38000 विधवा महिलाओं के खाते में पेंशन नहीं आई है। जिनकी पेंशन खाते में नहीं आई है, उनसे संपर्क करके प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गौरव मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी

बुजुर्गों के अंगूठे का निशान बायोमैट्रिक मशीन में नहीं आने की वजह से दिक्कत हो रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि आधार प्रमाणीकरण और डीबीटी का काम बैंक से संपर्क करके करा दिया जाए।

- राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।- फोटो : घोरडी ब्लाॅक के सत्यालता गांव में पेड़ों से बंधे बिजली के तार

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।- फोटो : घोरडी ब्लाॅक के सत्यालता गांव में पेड़ों से बंधे बिजली के तार

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।- फोटो : घोरडी ब्लाॅक के सत्यालता गांव में पेड़ों से बंधे बिजली के तार

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।- फोटो : घोरडी ब्लाॅक के सत्यालता गांव में पेड़ों से बंधे बिजली के तार

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।

मीनू सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी।- फोटो : घोरडी ब्लाॅक के सत्यालता गांव में पेड़ों से बंधे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed