पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पावनी अग्रवाल को मिस और अर्नव सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विदाई समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत, प्रश्नोत्तरी और व्यक्तित्व परीक्षण के बाद मिस और मिस्टर फेयरवेल के नामों की घोषणा की गई। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर को उपहार प्रदान किए।
इस अवसर पर स्कूल के डाॅयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल और प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने कहा कि विदाई अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी, परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी। विदाई समारोह के दौरान स्कूल इंचार्ज अलंकृत अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य सुरेखा दीक्षित सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।