{"_id":"691f00e8bddf27a1410446fb","slug":"patients-medical-data-will-be-safe-at-chc-phc-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158229-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की चिकित्सीय डाटा रहेगा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की चिकित्सीय डाटा रहेगा सुरक्षित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सीएचसी-पीएचसी पर आने वाले मरीजों का चिकित्सीय डाटा सुरक्षित रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएचसी पर चार व पीएचसी पर दो कंप्यूटर लगाए गए हैं। नोडल अधिकारी के अनुसार, आभा आईडी के जरिये डॉक्टर मरीज के पुराने पर्चे भी देख सकेंगे।
जिले में 15 सीएचसी व 39 पीएचसी हैं। अब तक मरीज के आने पर डॉक्टर पर्चा बनाकर उपचार कर देते थे, लेकिन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत चिकित्सीय सुविधा में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए सीएचसी-पीएचसी पर कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ.आसिफ बताते हैं कि स्वास्थ्य इकाई पर आभा आईडी वाले मरीज का पर्चा बनने पर क्यूआर कोड बना दिया जाएगा।
जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंचेगा, तब डॉक्टर क्यूआर कोड स्कैन कर वहीं पर दवा लिख सकेंगे। बताया कि आभा आईडी के जरिये मरीज का सारा ब्योरा ऑनलाइन हो जाएगा। इससे वे कहीं भी अपना उपचार करा सकेंगे। उसे पर्चे साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई। कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा।