फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patel Park will be rejuvenated with Rs 7.78 lakh

Shahjahanpur News: 7.78 लाख रुपये से होगा पटेल पार्क का कायाकल्प

Thu, 15 Feb 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Patel Park will be rejuvenated with Rs 7.78 lakh
शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-23 लालपुर की आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ स्थित पटेल पार्क का 7.78 लाख रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। काम मार्च से शुरू होकर अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पार्क में मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले और माड्यूलर गेट रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी खास इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


अब तक पार्क में केवल सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा और टहलने के लिए गोलाई में आरसीसी का करीब पांच सौ मीटर का रैंप बना हुआ था। पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला के मुताबिक पार्क के चारों तरफ पांच फीट ऊंची चहारदीवारी बनाई जाएगी। इसके ऊपर जाली भी लगेगी जिससे कोई अराजक तत्व दीवार फांदकर अंदर न आ सके। पार्क एक निश्चित समय के लिए खोला एवं बंद किया जाएगा। पार्क में बैठने के लिए बेंच और आम के बाग की स्थापना भी कराई जाएगी। हाईटेक लाइटों के साथ पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed