फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patches of gravel-bitumen again uprooted on the roads due to incessant rain

लगातार बारिश से सड़कों पर फिर उखड़े बजरी-कोलतार के पैबंद

Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

पिछले दिनों लगातार बारिश ने सड़कों पर गड्ढे पाटने को बजरी-कोलतार से लगाए पैबंद फिर उखाड़ दिए हैं।नवादा मोड़ के पास बारिश में बजरी-कोलतार पूरी तरह उखड़ने पर वहां सड़क का सफाया हो चुका है।लखनऊ-पलिया हाईवे को एनएचएआई के स्तर से फोरलेन बनाया जाना है।

विज्ञापन
Patches of gravel-bitumen again uprooted on the roads due to incessant rain

विस्तार

शाहजहांपुर। पिछले दिनों लगातार बारिश ने सड़कों पर गड्ढे पाटने को बजरी-कोलतार से लगाए पैबंद फिर उखाड़ दिए हैं। चाहे लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग हो या जिले को पड़ोसी जिलों बरेली और बदायूं से जोड़ने वाले तिलहर-जैतीपुर-नवादा मोड़-दातागंज राज्यमार्ग हों, बारिश के दौरान भारी वाहनों के दबाव से सड़कें खस्ताहाल होने लगी हैं जो कष्टकारी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

पलिया हाईवे के फुटपाथों पर हुए जानलेवा गड्ढे
सिंधौली। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं लेकिन जिम्मेदार लोग लापरवाह बने हुए हैं। कस्बे में पेट्रोल पंप के पास, खन्नौत नदी पुल, चक कन्हऊ और रजऊ गांव के पास जानलेवा गड्ढे हैं जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पुल के पास दोनों ओर फुटपाथ के पास दो गहरे गड्ढे हैं, जिनसे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात होने पर राहगीरों को यह अहसास भी नहीं हो पाता कि गड्ढा कितना गहरा है। कुछ माह पहले लोनिवि ने जो गड्ढे पाटे थे, हाल ही में हुई बारिश से वह भी खुल गए हैं।
विज्ञापन

नवादा मोड़ पर गड्ढों से राज्यमार्ग का हुआ सफाया
जैतीपुर। तिलहर से खैरपुर, जैतीपुर, खेड़ा बझेड़ा और नवादा मोड़ तिराहे से दातागंज (बदायूं) और फतेहगंज पूर्वी (बरेली) के लिए रास्ते निकलते हैं। इस मार्ग को स्टेट हाईवे (राज्यमार्ग) का दर्जा मिल चुका है लेकिन उसकी भौतिक दशा गांवों के संपर्क मार्ग से भी बदतर हो चुकी है। इस मार्ग पर ऐसा कोई हिस्सा नहीं, जहां गड्ढा नहीं हो। नवादा मोड़ के पास बारिश में बजरी-कोलतार पूरी तरह उखड़ने पर वहां सड़क का सफाया हो चुका है। इस रास्ते की दुर्दशा को अमर उजाला द्वारा लगातार प्रकाशित करने पर कुछ माह पहले मरम्मत कराई गई लेकिन उस पर हाल ही में हुई बारिश ने पानी फेर दिया। नवादा मोड़, जैतीपुर, करकौर, खड़सार आदि के पास सड़क पर निकलना दूभर है। लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने स्टेट हाईवे को डबल लेन बनाने की स्वीकृति दी है लेकिन सड़क की दशा सुधारने पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर से जैतीपुर और नवादा मोड़ होकर दातागंज तक स्टेट हाईवे-126 डबल लेन बनाने पर करीब 1.32 अरब रुपये व्यय होने का अनुमान है। तिलहर से नवादा मोड़ तक 101.89 करोड़ रुपये लागत आएगी। नवादा मोड़ से दातागंज तक रास्ते को डबल लेन बनाने में 30.27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बजट जल्द मिलने की उम्मीद है। लखनऊ-पलिया हाईवे को एनएचएआई के स्तर से फोरलेन बनाया जाना है। - राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed