{"_id":"57a7582f4f1c1bc3762bc3f6","slug":"patanjali-jaynti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि जयंती पर की सामूहिक योग साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि जयंती पर की सामूहिक योग साधना
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि जयंती पर की सामूहिक योग साधना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति को वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करने वाले महर्षि पतंजलि की जयंती सामूहिक योग साधना के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर साधकों ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी के निरोग रहने की कामना की।
छावनी परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साधना केंद्र पर हुए सामूहिक योग में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष साधक शामिल हुए। योग विज्ञान संस्थान के बैनर तले हुए आयोजन का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने पतंजलि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि वह विलक्षण मेधा के धनी, तपस्वी और महान योगी थे। मानव कल्याण के लिए चरक संहिता और अष्टांग योग सूत्र की रचना की।
उप प्रधान राम निवास अग्निहोत्री ने कहा कि महर्षि ने अनुशासन को विशेष बल दिया और योग सूत्र को चार चरणों में विभाजित किया। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने आम जनमानस को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में योग विज्ञान संस्थान और परिषद के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सत्यम मोहन के प्रयासों की सराहना की। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में योग शिक्षक अजय गुप्ता, गीता पांडेय, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, ज्योति गुप्ता, रचना चांदना, निरुणा दीक्षित, पद्मा गुप्ता, तेजवीर गुप्ता आदि ने साधकों को प्राणायाम सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। आयोजन में शशि गुप्ता, अमित अग्रवाल, रचना सिंह, प्रवीणा गुप्ता, रीमा खन्ना, कल्याण शुक्ला, अनुपम पाल, सुनीता गुप्ता, रेखा सिंह, ममता अग्निहोत्री, देवेश दीक्षित, रोहित, अनुष्का त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, कुसुम लता, पीपी सिंह आदि का योगदान रहा।