{"_id":"6a9b1295359eec4dc401c064","slug":"passengers-traveling-on-general-tickets-were-made-to-vacate-the-sleeper-coaches-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183644-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनरल टिकट पर सफर करने वालों से स्लीपर कोच खाली कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनरल टिकट पर सफर करने वालों से स्लीपर कोच खाली कराए गए
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच को खाली कराती आरपीएफ। संवाद
शाहजहांपुर। अपलाइन की अयोध्या एक्सप्रेस में मंगलवार की रात जनरल कोच में सवार होने के लिए हुए हंगामे का मंडलीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश के बाद आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ सक्रिय हो गया। कर्मियों ने बृहस्पतिवार की रात श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार जनरल यात्रियों को उतारकर खाली कराया। अन्य ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
मंगलवार की रात अयोध्या एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होने के लिए काफी हंगामा हुआ था। मारपीट और गाली-गलौज भी हुई थी। संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में तीन सितंबर के अंक में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद बृहस्पतिवार रात आरपीएफ के जवानों की संख्या प्लेटफॉर्म पर बढ़ाई गई। चेकिंग स्टाफ को भी अलर्ट किया गया। सीएमआई एसके ठाकुर व आरपीएफ के उपनिरीक्षक रात में आई ट्रेनों की निगरानी करते रहे। इस बीच अप लाइन की श्रमजीवी एक्सप्रेस आई तो उसका स्लीपर कोच भी यात्रियों से भरा था।
विज्ञापन
इसके बाद चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों के टिकट चेक किए तो अधिकतर जनरल टिकट वाले थे। चेकिंग स्टाफ ने जनरल टिकट लेकर सवार यात्रियों से स्लीपर कोच को खाली कराया। इसी तरह अयोध्या एकसप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल आदि में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चेकिंग अभियान चलाकर स्लीपर कोच को जनरल टिकट वालों से खाली कराया गया है।