फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers' lives in danger... Police are kind to Duggamar vehicles

Shahjahanpur News: खतरे में यात्रियों की जान... डग्गामार वाहनों पर पुलिस मेहरबान

Fri, 24 Feb 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Passengers' lives in danger... Police are kind to Duggamar vehicles
खुटार में सवारियां लटका कर जाता मैजिक वाहन चालक। संवाद
खुटार। पुलिस ने पिछले दिनों तमाम ई-रिक्शा चालकों को पकड़ लिया था। उनके ई-रिक्शा थाने में खड़े करा लिए। चालकों से बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा न चलाने को कहा, लेकिन डग्गामार मैजिक वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती। तमाम टाटा मैजिक वाहन और टेपों चालक क्षमता से तीन गुनी सवारियां भरकर खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस पिकेट के सामने हाईवे पर चल रहे डग्गामार वाहनों के स्टैंड
खुटार के मुख्य चौराहे और गोला मार्ग पर दिन भर पुलिस तैनात रहती है। पुलिस पिकेट के पास ही दो टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं। खास बात यह है कि खुटार में टैक्सी स्टैंड के लिए कोई जगह नहीं है। हाईकोर्ट ने टैक्सी स्टैंड न होने पर नगर पंचायत की पार्किंग वसूली पर भी रोक लगा रखी है। वाहन चालक हाईवे पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन



थाने के सामने से सवारियां लटका कर निकलते हैं वाहन चालक
खुटार से पुवायां जाने वाले डग्गामार वाहन, टाटा मैजिक, टेंपो थाने के सामने से निकलते हैं। कई बार वाहनों में सवारियां भी लटकी होतीं हैं, लेकिन ठेकेदार से सांठगांठ के चलते पुलिस वाहन चालकों को रोक कर समझाने तक की जरूरत नहीं समझती। चेकिंग के नाम पर सिर्फ बाइकों को ही रोका जाता है। डग्गामार वाहन चालक आराम से निकलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिकुनियां चौराहे पर हो चुके हैं कई हादसे
खुटार के तिकुनियां चौराहे पर खासी भीड़भाड़ रहती है। यहां पीलीभीत-बस्ती, शाहजहांपुर-पलिया हाईवे आकर मिलता है। डग्गामार वाहन चालक हाईवे पर ही वाहन खड़े रखते हें। इससे कई बार हादसा हो चुका है। व्यापार मंडल पदाधिकारी भी इस मामले को लेकर रोष जता चुके हैं, लेकिन वाहनों का हाईवे पर खड़ा होना बंद नहीं हो सका है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर भी नहीं टैक्सी स्टैंड
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि प्रदेश भर में कहीं अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं चलेंगे। इसके बावजूद खुटार में पांच स्थानों पर टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं। पुलिस की शह पर ठेकेदार प्रतिमाह करीब एक लाख रुपये की अवैध वसूली करते हैं। रुपये देने के बाद मैजिक वाहन चालक खुलेआम सात के परमिट पर 16 सवारियां भरकर चलते हैं। यात्री ज्यादा होने पर उन्हें पायदान पर लटका लिया जाता है। कई बार हादसे होने के बाद भी पुलिस और एआरटीओ मैजिक वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करते हैं।



वर्जन
एक दिन मैंने खुटार में दो मैजिक वाहनों के चालान कराए थे। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं चलने दिए जाएंगे। - पंकज पंत, सीओ पुवायां

खुटार में सवारियां लटका कर जाता मैजिक वाहन चालक। संवाद

खुटार में सवारियां लटका कर जाता मैजिक वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed