{"_id":"66ef3f3ffe761f4db20d0fa4","slug":"passenger-train-ran-at-a-speed-of-90-km-between-shahjahanpur-pilibhit-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-127622-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच 90 किमी की स्पीड से दौड़ी सवारी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच 90 किमी की स्पीड से दौड़ी सवारी गाड़ी
Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे ने पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर शनिवार से नई सवारी गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया। इस ट्रेन ने 90 किमी की स्पीड से दौड़ लगाई, जिससे करीब एक घंटा 50 मिनट में 84 किमी की दूरी तय कर ली गई। अन्य ट्रेनों से करीब ढाई घंटे का समय लगता है।
पीलीभीत रूट पर पहले से तीन जोड़ी पैसेंजर गाड़ियों का संचालन हो रहा है, जोकि करीब ढाई घंटे में 84 किमी की दूरी तय करती हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण रहित 12 बोगियों की इस ट्रेन का संचालन किया है। पीलीभीत से शनिवार को ट्रेन नंबर 05447 दोपहर 1:11 बजे चलकर 2:24 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई। जबकि यहां आने का समय दोपहर 1:55 बजे का है। इसके बाद शाहजहांपुर से ट्रेन संख्या 05448 दोपहर 2:40 बजे पीलीभीत के लिए रवाना हुई। जोकि पीलीभीत 4:31 बजे पहुंची। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए 175 टिकट बिके। इससे 5,500 रुपये की आमदनी रेलवे को हुई है। बताया कि यह ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच 31 दिसंबर तक चलेगी।