फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   parents protest against school merger in shahjahanpur district

Shahjahanpur News: जिलेभर में स्कूल विलय का विरोध तेज, अभिभावकों ने कहीं जड़ा ताला... कहीं नारेबाजी

Fri, 04 Jul 2025 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 06:30 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में बेसिक स्कूलों के विलय का विरोध तेज होता जा रहा है। अभिभावकों के साथ शिक्षक संगठन, राजनीतिक दल के लोग भी विरोध में उतर आए हैं। शुक्रवार को निगोही, ददरौल, तिलहर समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन
parents protest against school merger in shahjahanpur district
स्कूल में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में बेसिक विद्यालयों के विलय का विरोध तेज हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अभिभावक किसी कीमत पर बच्चों को दूर के स्कूल में नहीं भेजना चाहते हैं। अभिभावकों के साथ ही अध्यापक भी विरोध में उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों में अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


निगोही की ग्राम पंचायत इनायतपुर के मजरे घटुई स्थित प्राथमिक स्कूल का विलय होने पर दो किलोमीटर दूर बच्चों को भेजने के विरोध में ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। अभिभावक सुनसान रास्ते और जंगली जानवरों के डर की वजह से बच्चों को लेकर कोई जोखिम लेना नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को नजदीकी स्कूलों में विलय करने का निर्णय लिया है। इसका विरोध हो रहा है। शाहजहांपुर में अभिभावकों के विरोध को देखते हुए 40 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को निशाने पर लिया गया। बृहस्पतिवार तक 358 स्कूलों को विलय करने का आदेश बीएसए ने जारी कर दिया था। यह आदेश अभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों तक नहीं पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 
निगोही की ग्राम पंचायत मजरे घटुई, ददरौल ब्लॉक के पैतापुर समेत कई स्थानों पर स्कूलों में ताला डालकर विरोध किया गया। घटुई के ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल को इनायतपुर गांव में शिफ्ट किया गया। यह रास्ता सुनसान है और दोनों ओर पतेल खड़ी है। झाड़ियों के कारण जंगली जानवरों का डर रहता है। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से दो किमी दूर नहीं भेजेंगे। बच्चू सिंह, विश्राम सिंह, कमलेश कुमार, मोर सिंह, संदेश सिंह ने स्कूल विलय किए जाने का विरोध किया है।

यह भी पढ़ें- स्कूल विलय का विरोध: बरेली में सड़क पर उतरे सैकड़ों शिक्षक, सरकार के इस फैसले के खिलाफ भरी हुंकार

अभिभावकों व बच्चों ने किया प्रदर्शन
ददरौल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पैतापुर में अभिभावकों ने विद्यालय के विलय का विरोध किया है। उनके साथ बच्चों ने भी स्कूल के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चे को दूसरे गांव नहीं भेज सकते हैं। हादसा होने पर कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होगा। ग्राम प्रधान अनुराधा देवी, एसएमसी अध्यक्ष मुनीम, उपाध्यक्ष फूलन देवी, मनोज, संतराम, रामदास, राजेश, मालती देवी आदि मौजूद रहीं।

जैतीपुर में परिषदीय विद्यालयों के विलय करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आदेश सिंह तोमर ने शिक्षकों एवं ग्रामीणों के साथ विधायक डाॅ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस से मुलाकात की। उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर विद्यालयों की मर्जर व्यवस्था तत्काल रोकने की मांग की।

नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया
तिलहर में भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय सचिव ने स्कूलों के विलय होने पर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। राष्ट्रीय सचिव प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्कूलों के बच्चे और अभिभावक नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। ज्ञापन में गांव के स्कूल विलय होने पर गरीब और किसानों के बच्चों पर शिक्षा पर सीधा असर पड़ने की जानकारी दी। रामपाल, सुबोध, नेत्रपाल, हसीना आदि मौजूद रहीं।

बीएसए कार्यालय में आपत्तियां आईं
स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में लोगों की आपत्तियां आने का सिलसिला जारी है। विभिन्न स्कूलों से लोग शिकायती पत्र दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि से लेकर आमजन तक स्कूल बचाने की कवायद में लगे हैं। हालांकि, एक व्यक्ति के नाम से आई आपत्तियों पर विभाग विचार नहीं करेगा। ऐसे व्यक्ति को अपने बच्चे के पढ़ने का सुबूत भी देना होगा। तब जांच कराई जाएगी।

डीएम को देंगे ज्ञापन 
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पूर्व में प्रत्येक मजरे में स्कूल खोलने का काम हुआ। अब स्कूल खत्म किए जा रहे हैं। इससे शिक्षकों के पद खत्म हो जाएंगे। शिक्षा को बढ़ावा देने के बजाय नीचे गिराया जा रहा है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देंगे। आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने का कार्यक्रम है।

बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि 40 छात्र संख्या से कम वाले स्कूल विलय करने का आदेश दिया है। दो किलोमीटर से अधिक रास्ता या बच्चों की सुरक्षा को लेकर बात आने पर जांच कराई जाएगी। कुछ आदेश होल्ड भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed