फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parched throats people swallowing diseases along with the water.

Shahjahanpur News: हलक सूखे, पानी संग बीमारियां भी गटक रहे लोग

Mon, 31 Aug 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Parched throats people swallowing diseases along with the water.
पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। शहर के कई मोहल्लों में कहीं कई महीनों से पानी की आपूर्ति ठप है तो कहीं नलों से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। इसको पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। रामनगर कॉलोनी, दिलाजाक, तारीन जलालनगर, हाथीथान, खटकाना, मक्कू बजरिया और लोधीपुर समेत कई इलाकों में 10 हजार से अधिक परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अमृत योजना 2.0 के तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में करीब 300 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के लिए 186 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके तहत करीब 44 हजार कनेक्शन किए जाने हैं। दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी 40 फीसदी काम पूरा नहीं हो पाया है। शहर की सड़कों और गलियों में कई जगह पुरानी और नई दोनों पाइप लाइनें बिछी हैं। कहीं पुरानी तो कहीं नई लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पुरानी लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण लीकेज की समस्या बनी हुई है। इससे कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

--
पानी गंदा... पीने लायक नहीं
रामनगर, दिलाजाक, तारीन जलालनगर, खटकाना, हाथीथान और मक्कू बजरिया में लोगों को दूषित पानी मिलने की शिकायत है। लोगों का कहना है कि पानी में कीड़े और गंदगी आने के साथ ही बदबू भी आती है। ऐसे पानी को पीना तो दूर घरेलू काम में इस्तेमाल करना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिलाजाक मोहल्ले में तीन माह बाद भी शुरू नहीं हुआ पंप
दिलाजाक मोहल्ले के पक्का कुआं के पास करीब 35 लाख रुपये की लागत से पानी की आपूर्ति के लिए पंप लगाया गया है। इससे चार-पांच मोहल्लों में पानी पहुंचाया जाना है। क्षेत्र में करीब एक साल से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। पंप लगाए जाने के तीन माह बाद भी इसे पाइप लाइनों से कनेक्ट नहीं किया गया है। इससे पंप चालू नहीं हो सका और लोगों को राहत नहीं मिल पाई है।
--
लोगों का दर्द
पानी की आपूर्ति के लिए तीन माह पहले पंप लगा दिया गया, लेकिन सड़क और गलियों में बिछी पाइप लाइन से उसका कनेक्शन नहीं किया गया है। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति ठप है।
- अरुण कश्यप, पक्का कुआं, दिलाजाक
--
पुरानी पाइप लाइन से आने वाला पानी काफी गंदा है। इसमें कीड़े आ रहे हैं और बदबू भी आती है। पानी पीने लायक नहीं है। इससे कपड़े तक नहीं धोए जा सकते।
- जगदीश, दिलाजाक
--
क्षेत्र के करीब ढाई हजार घरों में कई महीनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। नगर आयुक्त से लेकर जलकल विभाग के जीएम तक कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- शिवओम सक्सेना, पार्षद, मक्कू बजरिया
--
क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है। पंप लगने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारी बार-बार जल्द आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दे रहे हैं।
- कृष्ण गोपाल उर्फ बिन्नू, पार्षद, रामनगर
--
पानी की आपूर्ति नहीं होने या लीकेज की शिकायत मिलने पर उसका समाधान कराया जाता है। कुछ क्षेत्रों में जल निगम पाइप लाइन डालने का काम कर रहा है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है।
- विजय मौर्य, जलकल प्रबंधक, नगर निगम
--
अमृत योजना 2.0 के तहत शहर की कई गलियों में काम चल रहा है। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित हो जाती है। जल्द से जल्द काम पूरा कराने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं।
- मोहम्मद अयाज खां, अधिशासी अभियंता, जल निगम
----
दूषित पानी पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। सबसे ज्यादा पेट की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। पाइप लाइन से आने वाले पानी को उबालकर ही पीना चाहिए।

- डॉ.आसिफ, डिप्टी सीएमओ

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

पक्का कुआं दिलाजाक में इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ले के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed