फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pantoon of second under construction bridge filled with water, traffic could not start

Shahjahanpur News: दूसरे निर्माणाधीन पुल के पैंटून में भरा पानी, नहीं शुरू हो पाया आवागमन

Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pantoon of second under construction bridge filled with water, traffic could not start
पानी मे बैठा कोलाघाट पैंटून पुल में लगा पैंटून। संवाद
मिर्जापुर। कोलाघाट में बनाया गया दूसरा पैंटून पुल आवागमन के लिहाज से निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। सारा भार अब भी पहले पैंटून पुल पर ही है। पैंटून में पानी भर जाने से पुल से यातायात फिलहाल शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


29 नवंबर 2021 को कोलाघाट के पक्के पुल का पिलर धंस गया था। इसके बाद जलालाबाद और मिर्जापुर क्षेत्र का संपर्क कट गया था। आने-जाने में लोगों को लगभग सौ किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी ने पैंटून पुल बनाकर लोगों को सहूलियत दी। बरसात से पहले पैंटून पुल हटा दिया गया था। इस बार प्रशासन ने दो पैंटून पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद नौ नवंबर को एक पैंटून पुल बनाकर यातायात बहाल कर दिया गया। दूसरे पैंटून पुल का निर्माण दो दिन पहले पूरा हो चुका है लेकिन आवागमन अब तक सुचारू नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि दूसरे पैंटून पुल में पुराने स्लीपर और पैंटून का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से इस पर आवागमन में दिक्कत आ रही है। पैंटून में पानी भी भर जाता है। वाहन दूसरे पैंटून पुल से नहीं गुजर रहे हैं। यातायात का सारा भार पहले पैंटून पुल पर ही पड़ रहा है। इससे वहां पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि दो दिन पहले दूसरा पैंटून पुल शुरू हो गया है। शुरुआत में कुछ तकनीकी दिक्कत आती है। इसमें सुधार किया जा रहा है। कभी-कभी पीपों में पानी भर जाता है। पानी निकाल कर पुल पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed