फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pantoon Bridge,kolaghat pul

पैंटून पुल बनने के बाद भी कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

Tue, 21 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge,kolaghat pul
कोलाघाट के कच्चे रेतीले रास्ते मे बाहन फंसने से लगा जाम। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोलाघाट में पैंटून पुल बनने के बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। कोलाघाट के कच्चे रेतीले रास्ते में लोहे के पटले नहीं डाले जाने से यात्रियों के वाहन फंस रहे हैं। यात्री धक्के मारकर वाहन निकालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कलान-मिर्जापुर क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाला कोलाघाट का पक्का पुल 29 नवंबर को टूट गया था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन ने कोलाघाट में रामगंगा नदी पर अस्थाई पैंटून पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। शासन के निर्देश पर पैंटून पुल तो बनकर तैयार हो गया है। फिर भी लोगों की यातायात संबंधी दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। कोलाघाट के कच्चे रेतीले रास्ते में यात्रियों के वाहन फंसने से दिन में कई बार जाम लग रहा है। यात्री वाहनों से उतरकर धक्का लगाकर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने पैंटून पुल तो बना दिया है। किंतु कच्चे रास्ते में लोहे के पटले डालने की जरूरत नहीं समझी गई है। रेतीले रास्ते पर जो पटले और घास-फूस डाली गई है, वह भी वाहनों के निकलने से दब गए है। कोलाघाट से निकलने वाले नारायण देव पाठक, करुणाशंकर वाजपेयी, पुष्पेंद्र सिंह, अधर कुमार पाठक, विवेक कुमार आदि ने डीएम से मांग की है कि जबतक कोलाघाट में टूटे हुए पक्के पुल की मरम्मत नहीं हो जाती है तब तक इस कच्चे रेतीले रास्ते पर लोहे के पटले डालकर वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था की जाए। रास्ते की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा श्रमिकों को स्थाई रूप से तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed