{"_id":"621e6f416b03a74bc5749110","slug":"pantoon-bridge-at-haidalpur-ghat-damaged-traffic-disrupted-shahjahanpur-news-bly477000036","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर क्षतिग्रस्त हुआ हैदलपुर घाट पर बना पैंटून पुल, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर क्षतिग्रस्त हुआ हैदलपुर घाट पर बना पैंटून पुल, यातायात बाधित
विज्ञापन
जलालाबाद के हैदलपुर घाट पर क्षतिग्रस्त पैंटून पुल
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। कटरी क्षेत्र में रामगंगा नदी के हैदलपुर घाट पर बने पैंटून पुल का शुरुआती हिस्सा पुन: क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण मंगलवार सुबह यहां से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जनवरी में भी इसी स्थान पर क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत की गई थी, लेकिन महीने भर में ही स्थिति जस की तस हो गई। इससे राहगीर बहुत परेशान हैं।
हैदलपुर घाट पर पक्के पुल की मांग को लेकर पिछले साल गांव फरीदापुर स्थित हनुमान गढ़ी के बाबा शांतिदास ने घाट पर भूख हड़ताल शुरू की थी। तत्कालीन डीएम ने पक्के पुल की स्वीकृति न मिलने तक नदी पर अस्थायी (पैंटून पुल) के निर्माण के आदेश दिए थे। पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां पैंटून पुल का निर्माण करवा दिया था। पुल बनने से इस इलाके से परौर व कलान क्षेत्र सीधा जुड़ गया।
लोगों का कहना है कि पैंटून पुल निर्माण में कामचलाऊ सामग्री लगाने से बीते पांच महीने में यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। जनवरी में भी पुल की पटली व अप्रोच रोड खराब हो जाने से कई दिन यातायात बाधित रहा। फरीदापुर निवासी नरेंद्र, सोनपाल आदि ने बताया कि सोमवार रात पुल से जुड़ाव को बनी अप्रोच रोड के किनारे लगीं रेत भरी बोरियां पानी में बह जाने से पुल की कई पटली ढह गईं। अब सभी तरह के वाहन निकलना बंद हो गया है।