{"_id":"61e3225f82494d78dc5e2c46","slug":"pantoon-bridge-at-haidalpur-ghat-broken-people-upset-shahjahanpur-news-bly4726573140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदलपुर घाट पर बना पैंटून पुल टूटा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदलपुर घाट पर बना पैंटून पुल टूटा, लोग परेशान
विज्ञापन
जलालाबाद के हैदलपुर घाट का क्षतिग्रस्त पैंटून पुल
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा था। हैदलपुर घाट स्थित पैंटून पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग की समय रहते मरम्मत न होने से शुक्रवार देर रात पुल का एक हिस्सा टूट गया। अब इस पुल से केवल पैदल यात्री ही आ-जा सकते हैं। कोलाघाट के बाद इस पैंटून पुल से भी आवागन बंद हो जाने से कलान तथा मिर्जापुर के विस्तृत इलाके का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।
पैदल यात्रियों के लिए नाव का जोखिम भरा सफर ही विकल्प है। बता दें कि रामगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण शुक्रवार को हैदलपुर घाट पर बने पैंटून पुल को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग धंस जाने की खबर प्रकाशित करते हुए उसकी तत्काल मरम्मत कराने की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था।
मरम्मत के अभाव में निरंतर नुकसान होने से मार्ग के साथ ही शनिवार सुबह पुल का भी एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोलाघाट पुल के अभाव में यहां से होकर कलान क्षेत्र पहुंचने वाले चौपहिया वाहनों के साथ ही बाइक आदि यहां से निकलना बंद हो गए। अब कलान तथा मिर्जापुर के विस्तृत इलाके का यातायात संपर्क जनपद से पूरी तरह कट गया है। शनिवार को हैदलपुर घाट पर भी दो बोट यात्रियों को इधर से उधर लाने ले जाने में लगे रहे।
विज्ञापन
कोलाघाट का पैंटून पुल जल्द बनवाने की मांग
प्रबंधक महासभा के प्रदेश महामंत्री शिवओम वाजपेयी ने डीएम को पत्र देकर कोलाघाट पर पैंटून पुल जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। डीएम को सौंपे पत्र में शिवओम ने बताया कि 29 नवंबर को कोलाघाट पुल टूटने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद पैंटून पुल का अभी तक निर्माण नहीं हो सका है। नदी को पार करने के लिए स्टीमर चलाए जा रहे हैं जो काफी महंगे साबित हो रहे हैं। स्टीमर नदी में पलट जाते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। प्रशासन स्टीमर के किराये को कम कराए।