पैंगोलिन ने उड़ाई नींद: सुबह-सुबह घर में घुस गया 'विचित्र जीव', दहशत में आया परिवार; वन विभाग की टीम ने पकड़ा
खुटार क्षेत्र के गांव कढ़ैया में सुबह सुबह पैंगोलिन को देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा। इसके बाद उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव कढ़ैया में बृहस्पतिवार सुबह विचित्र जीव देखकर एक परिवार दहशत में आ गया। यह जीव बिल खोद रहा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। वनकर्मियों ने बताया कि जंगल से एक पैंगोलिन घर में घुस गया था, जिससे परिवार के लोग डर गए थे। टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया है।
गांव कढ़ैया निवासी किसान रमाकांत के घर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब परिजनों ने कमरे के अंदर पैंगोलिन देखा। पैंगोलिन को देख उन्होंने समझा कि यह कोई खतरनाक जंगली जीव है। वह घर में बिल खोद रहा था। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बिल खोदकर उसे घर से निकालने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें- महिला की शर्मनाक करतूत : बेटी को कर दिया अपने प्रेमी के हवाले; पति बोला- देह व्यापार करती है पत्नी
गांव के कुछ ग्रामीणों ने लोगों को समझाया और वनकर्मियों को सूचना दी। जानकारी पाकर वनकर्मी कामता प्रसाद वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह पैंगोलिन है। वनकर्मियों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद रमाकांत के परिवार ने राहत की सांस ली।
विलुप्तप्राय जीव है पैंगोलिन
सांप, छिपकली की तरह दिखने वाला पैंगोलिन स्तनधारी जीवों की श्रेणी में आता है। पैंगोलिन शर्मीले प्रवृति का जीव है जो चींटियां खाकर गुजारा करते हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के मुताबिक, दुनियाभर में वन्य जीवों की अवैध तस्करी के मामले में अकेले 20 फीसदी पैंगोलिन की तस्करी होती है।
चीन में इस जानवर की सबसे अधिक मांग है। इसके खाल और मांस से पारंपरिक दवाइयां बनाई जा रही हैं। इसके अलावा इसका मीट भी काफी महंगा बिकता है। इस वजह से पैंगोलिन विलुप्त होता जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.