{"_id":"662844f17a6393d1e60de804","slug":"panic-created-when-smoke-rose-from-the-loaded-goods-train-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-117323-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे से धुआं उठने पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे से धुआं उठने पर मची अफरातफरी
Wed, 24 Apr 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोयला लदी मालगाड़ी से धुआं उठने पर खलबली मच गई। पं. रामप्रसाद बिस्मिल (पीआरबी) रेलवे स्टेशन पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
लखनऊ की ओर से चलकर मुरादाबाद की तरफ कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी सुबह करीब 10:30 बजे पीआरबी रेलवे स्टेशन पहुंची। स्थानीय रेल कर्मचारियों ने डिब्बे से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल कंट्रोल को सूचना दी।कंट्रोल के आदेश पर रोजा जंक्शन के यार्ड में मालगाड़ी को रोककर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव ने बताया कि आग बुझने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। इस मौके पर यातायात निरीक्षक विकास सिंह, लोको इंस्पेक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। संवाद