फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panel of contenders ready after churning, now high command will put final seal

Shahjahanpur News: मंथन के बाद दावेदारों का पैनल तैयार, अब हाईकमान लगाएगा अंतिम मुहर

Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Panel of contenders ready after churning, now high command will put final seal
- महापौर के लिए भाजपा में 20 दावेदारों ने किया आवेदन, तीन नाम तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नगर निगम से अर्चना वर्मा के सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब हर किसी को भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिन तक चले मंथन के बाद महापौर से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्यों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। अंतिम निर्णय हाईकमान से होगा।

बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों ने रेती स्थित भाजपा कार्यालय में दावेदारों पर मंथन किया। पहले दिन नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड मेंबरों की दावेदारी पर चर्चा की गई। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर तक नगर निगम के दावेदारों पर मंथन किया गया। माना जा रहा है कि नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इनकी सूची हाईकमान को जल्द भेजी जाएगी, जहां से अंतिम मुहर लगेगी। पैनल में तीन-तीन नाम भेजे जाएंगे। प्राथमिकता से पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर नाम भेजे जाएंगे। नगर निगम से 20 दावेदार थे। इनमें से तीन नाम भेजे जाएंगे। नामों को फाइनल करने से पहले जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति भी जरूरी है। माना जा रहा है कि टाइप कराने के बाद एक-दो दिन में दावेदारों की सूची हाईकमान को भेज दी जाएगी। इसके बाद वहां से टिकट की घोषणा होगी। इसी के साथ दावेदारों की दिल की धड़कन तेज हो गई है। इस दौरान वित्त मंत्री के साथ, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, निकाय चुनाव संयोजक जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed