फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panchayat Elections: Final list released; names of 10,741 duplicate voters removed.

Shahjahanpur News: पंचायत चुनावः अंतिम सूची हुई जारी, 10741 डुप्लीकेट मतदाताओं के कटे नाम

Thu, 11 Jun 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Elections: Final list released; names of 10,741 duplicate voters removed.
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। 10741 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। जनपद में अब पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या 1938768 रह गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद पंचायत चुनाव की गहमागहमी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में 23 दिसंबर को सूची जारी होने से पहले 7,92,000 डुप्लीकेट मतदाता मिले थे। इनका दोबारा सत्यापन कराया गया। इसके बाद 7,35,051 मतदाता सही पाए गए। 57,174 मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया। 23 दिसंबर को सूची जारी होने के बाद फिर से सत्यापन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें फिर 747366 मतदाता डुप्लीकेट मिले। इनका सत्यापन फिर किया गया। इसमें से 4310 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया। जिले में 1068 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के हिसाब से जिले में मतदाताओं की संख्या 18,41,974 थी। वर्तमान में जिले में 10,44,338 पुरुष मतदाता और 8,94,430 महिला मतदाता हैं। अंितिम सूची में 10741 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मतदाता सूची जारी होने से फिर से गहमागहमी शुरू
पंचायत चुनाव सरकार ने फिलहाल टाल दिए हैं। वर्तमान में प्रधानों को प्रशासक बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग करीब एक वर्ष से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। सरकार के इस फैसले उनको झटका लगा था। अंतिम सूची जारी होने के बाद ग्राम पंचायतों में फिर गहमागहमी बढ़ गई है। प्रत्याशी सियासी नफा-नुकसान का आकलन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed