फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

पंचायत चुनावः ग्राम प्रधान के 382 और ब्लॉक प्रमुख के छह पद अनारक्षित

Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
शाहजहांपुर का जिला पंचायत कार्यालय । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जातिगत जनसंख्या के आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था के आधार पर इस वर्ष होने वाले चुनाव में 1069 में से 382 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 15 विकास खंडों में से छह विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों के पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज निदेशालय की ओर से शनिवार रात ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के जनपद वार आरक्षण चार्ट जारी किया गया। इसके अनुसार भावलखेड़ा, कांट, खुदागंज, निगोही, बंडा और खुटार ब्लॉक में सामान्य श्रेणी के लोग ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार हो सकेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायतों मेेें प्रधानी पद के लिए अनुसूचित जाति के 210 और पिछड़ी जातियों के लिए 288 सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

आरक्षण की घोषित व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों मेें प्रधान पद के लिए 74 सीटों पर अनुसूचित जाति की महिलाएं और 136 सीटों पर अनुसूचित जाति के पुरुष और महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 99 सीटों के लिए दावेदार होंगी और इसी वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए 189 सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख पद की 15 सीटों में अनुसूचित जाति के लिए दो, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो-दो तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए दो सीटें आरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता देें कि वर्ष 2015 में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में छह सीटें अनारक्षित रहीं थीं। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, पिछड़ी जाति के लिए दो, पिछड़ी जाति महिला केे लिए दो और महिला सामान्य वर्ग के लिए दो पक्ष आरक्षित रहे थे।

ब्लॉक वार जनसंख्या और प्रमुख पद पर आरक्षण की स्थिति: एक नजर
----------------------------------------------------
विकास खंड कुल जनसंख्या अनु. जाति पिछड़ा वर्ग सामान्य आरक्षण
भावलखेड़ा 236414 58933 100835 76646 अनारक्षित
ददरौल 163349 25982 96953 40414 पिछड़ा वर्ग
कांट 132820 22939 68136 41745 अनारक्षित
मदनापुर 143787 31214 70748 41825 महिला
जलालाबाद 189114 24591 119732 44791 अनु. महिला
मिर्जापुर 145500 17899 85209 42392 अनु. जाति
कलान 149736 23468 94094 32174 पि.व. महिला
तिलहर 142998 23278 94079 25641 पि.व. महिला
जैतीपुर 138346 24514 82437 31395 पिछड़ा वर्ग
खुदागंज 138011 25008 66811 46192 अनारक्षित
निगोही 149927 31452 81768 36707 अनारक्षित
पुवायां 153337 44788 61263 47286 अनु. जाति
बंडा 170152 49277 69016 51859 अनारक्षित
खुटार 107961 26528 46715 34718 अनारक्षित
सिंधौली 175133 41366 69410 64457 महिला
--------------------------------------------------
योग 2336585 471137 1207206 658242
जनपद मेें ग्राम प्रधान के पदों का आरक्षण: एक नजर
कुल ग्राम पंचायतें------------1069
अनुसूचित जाति की महिलाएं-----74
अनुसूचित जाति-------------136
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं--------99
पिछड़ा वर्ग----------------189
महिला वर्ग----------------189
अनारक्षित-----------------382
ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों और क्षेत्र पंचायतों मेें ब्लॉक प्रमुख के पदों पर आरक्षण का निर्धारण पंचायती राज निदेशालय के स्तर से कर लिया गया है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण तय होना शेष है, और इस कार्य में अभी समय लगेगा। वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद उनकी अनंतिम सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगीं और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही वार्डों का आरक्षण मान्य होगा। - पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed