फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Palia-Gauriphanta route stopped, traffic restored on the remaining route

Shahjahanpur News: पलिया-गौरीफंटा रूट ठप, शेष रूट पर यातायात बहाल

Mon, 15 Jul 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Palia-Gauriphanta route stopped, traffic restored on the remaining route
दिल्ली लखनऊ हाइवे पर चल रहा यातायात। संवाद
शाहजहांपुर। बाढ़ का पानी कम होने के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया। हाईवे पर कई जगह पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इसी तरह कई दिन के बाद भी पलिया-गौरीफंटा रूट शुरू नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई। नेशनल हाईवे पर बाढ़ का पानी आने से बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया था। शनिवार को रोडवेज की सेवा को शुरू करा दिया था। इसी तरह बसों को वाया जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद के लिए भेजा जा रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पानी खत्म होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों से धीमी गति से चलने का अनुरोध किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पांडेय ने बताया कि पलिया और गौरीफंटा रूट अभी शुरू नहीं हो सका। इसके चलते 20 बसों का संचालन नहीं होने से निगम को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन से निकला बाढ़ का पानी, लेकिन कटी सड़क ने रोका ई-बसों का संचालन
सड़क की मरम्मत कराने के लिए प्रबंधक संचालन संदीप लाहा ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन में दस जुलाई को बाढ़ का पानी भर गया था। इससे ई-बसों का संचालन बंद हो गया। रविवार को बाढ़ का पानी चार्जिंग स्टेशन से निकलने के बाद भी ई-बसें नहीं चल सकीं। इसका कारण गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ना और तेज बहाव के कारण रोड का कटान होना रहा।
दरअसल नगर निगम के नवनिर्मित भवन के पास पानी निकालने के लिए नाला बनाया गया है उसके अगल-बगल के मिट्टी के भराव वाली जगह से पानी की तेज धार बहने लगा जिससे सड़क कट गई। इस संबंध में ई-बसों के प्रबंधक संचालन संदीप लाहा की ओर से नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र को पत्र लिखकर पानी का निकास, नाले के दोनों तरफ पहुंच मार्ग को सही करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने का अनुरोध किया है।

ताकि ई-बसों का संचालन शुरू कराया जा सके। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन की साफ-सफाई भी कराने की मांग की है। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए अपर खंड अधिकारी विद्युत विभाग से संपर्क किया गया है। बताया कि ई-बसों को चेक करने के लिए पीएमआई की टीम को गुरुग्राम से बुलाया गया है।

दिल्ली लखनऊ हाइवे पर चल रहा यातायात। संवाद

दिल्ली लखनऊ हाइवे पर चल रहा यातायात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed