फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy procurement will start at 171 purchasing centers from October 1

Shahjahanpur News: एक अक्तूबर से 171 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद

Tue, 24 Sep 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start at 171 purchasing centers from October 1
शाहजहांपुर। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होनी है। प्रशासन ने 171 क्रय केंद्र बनाए हैं। इस बार 311000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्रय केंद्रों की स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू होनी है। इस पर सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड के धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। पहले 86 क्रय केंद्र तय हुए थे। सोमवार को 85 केंद्रों को बनाने की अनुमति मिल गई है। पहले से निर्धारित 86 क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग का कार्य हो चुका है। क्रय केंद्र प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। बारदाना का इंतजाम कर लिया गया है। 85 बनाए गए नए केंद्रों को विभिन्न एजेंसियों को दिया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गईं। केंद्र प्रभारियों को नियुक्त किया जाएगा। रोजा मंडी समिति, पुवायां मंडी, तिलहर मंडी और जलालाबाद मंडी में क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। बाजरा की खरीद के लिए पांच क्रय केंद्र पहले से ही निर्धारित किए जा चुके हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों को कांटा बांट और अन्य सामान उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रों को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि धान खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। केंद्रों को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू का दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed