फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overloaded tractor trolley crushed two bikes in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ढलान पर अचानक पीछे जाने लगी ओवरलोड ट्रॉली, दो बाइकें कुचलीं, थाने के सामने मची अफरातफरी

Fri, 05 Jul 2024 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 03:28 PM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज में थाने के सामने शुक्रवार दोपहर को ऐसा हादसा हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। ढलान पर अनियंत्रित हुई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे जाने लगी। ट्रॉली पीछे खड़ी दो बाइकों को कुचलते हुए बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। 

विज्ञापन
Overloaded tractor trolley crushed two bikes in Shahjahanpur
ट्रॉली के पहिये के नीचे दबीं बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने के सामने भीड़भाड़ में इस्लामगंज मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ढलान पर मूंगफली के छिलके से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर समेत ट्रॉली पीछे जाने लगी, जिसकी चपेट में खड़ी दो बाइकें आ गई, जिससे अफरातफरी मच गई। पहिये के नीचे दोनों बाइक फंस गईं तब ट्रॉली रुकी। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 

विज्ञापन

 
अल्हागंज का इस्लामगंज मार्ग काफी व्यस्त है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे इसी मार्ग पर किसी कारखाने से मूंगफली छिलकों को ट्रॉली में लादकर ट्रैक्टर बाजार की ओर जा रहा था। ट्रॉली ओवरलोड थी। हाईवे से पहले ढलान पर अचानक चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर तेज रफ्तार में वापस जाने लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर रुका नहीं। ट्रॉली पीछे खड़ी दो बाइकों को कुचलते हुए बिजली का खंभे से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली रुक गई। खंभा भी टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रॉली के पीछे भीड़ नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पीछे कई दुकानें भी हैं, उससे पहले ही ट्रॉली पहले रुक गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed