{"_id":"6ad675f33f748ca483091b31","slug":"landlords-will-face-action-if-they-fail-to-get-their-tenants-verified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187895-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया तो मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया तो मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों और जनसुरक्षा के मद्देनजर पुलिस किरायेदारों का सत्यापन कराएगी। मकान मालिकों को किरायेदारों की दस बिंदुओं पर जानकारी और आईडी प्रूफ संबंधित चौकी पर जमा कराना होगा। सत्यापन नहीं कराने या गलत जानकारी देने पर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़, आवास विकास कॉलोनी, साउथ सिटी, नवादा इंदेपुर समेत कई इलाकों में बड़ी संख्या में किरायेदार रहते हैं। पुलिस के अनुसार, कई बार लोग पहचान छिपाकर मकान किराये पर लेकर वारदात के बाद भाग जाते हैं। इससे उनकी तलाश में परेशानी होती है।
किरायेदार का नाम, संख्या, वाहन व उसका प्रकार, व्यवसाय, स्थायी व अस्थायी पता और फोटो समेत अन्य जानकारी देनी होगी। सभी किरायेदारों के आईडी प्रूफ भी जमा कराने होंगे। इसकी जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।