फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overbridges will be built at the Cantt and Ring Road railway crossings... bringing relief to commuters.

Shahjahanpur News: कैंट और रिंग रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवरब्रिज... मिलेगी राहत

Sun, 08 Feb 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Overbridges will be built at the Cantt and Ring Road railway crossings... bringing relief to commuters.
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड के हथौड़िया गांव को शहर से जोड़ने के लिए एसपी आवास के पीछे खन्नौत नदी पर पुल निर्माण के लिए 18 करोड़ का तो सुभाषनगर रिंग रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शासन को 60 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड पर स्थित हथौड़िया गांव से मऊ खालसा होते हुए एसपी आवास के पीछे खन्नौत नदी पर सौ मीटर लंबे और साढ़े सात मीटर चौड़े पुल के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। यह क्षेत्र कैंट एरिया में आता है। इसके लिए रक्षा संपदा विभाग से एनओसी मांगी गई है। संभावना है कि जल्द ही एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सुभाषनगर से निगोही और पुवायां रोड को जोड़ने वाली रिंग रोड पर 700 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

दूरी होगी कम, शहर पहुंचना होगा आसान

हथौड़िया से गांव मऊ खालसा होते हुए एसपी कार्यालय के पीछे से सेतु निगम ने 100 मीटर लंबे पुल का प्रस्ताव भेजा गया है। मोहम्मदी रोड के हथौड़िया समेत करीब एक दर्जन गांवों और मोहम्मदी व लखीमपुर खीरी की ओर से वाहनों को सुभाष चौराहा होते हुए शहर में आना पड़ता है। इसमें करीब 12 से 15 किमी का फेर पड़ता है। इस पुल का निर्माण होने से तीन या चार किमी की दूरी तय करके शहर में पहुंचा जा सकेगा।

--

रिंग रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण से भी दिक्कत होगी कम

सुभाषनगर से निगोही-पुवायां रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड पर बरेली-लखनऊ रूट की रेलवे क्रॉसिंग बनी हुई है। रेलवे स्टेशन से दूरी कम होने की वजह से क्रॉसिंग काफी समय बंद रहती है। इस रूट से शहर से दो दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पुवायां और निगोही की तरफ से आने वाले वाहन रिंगरोड से बरेली की तरफ होकर गुजरते हैं। रेलवे क्रॉसिंग अधिकतर बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके निर्माण के लिए काफी समय से मांग उठ रही थी। इस ओवरब्रिज का निर्माण होने से वाहन आसानी से निकल सकेंगे। लोगों को रेलवे क्रॉसिंग के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


--

हथौड़िया गांव से शहर में कैंट क्षेत्र को जोड़ने और सुभाषनगर रिंग रोड से निगोही रोड को जोड़ने वाली रिंग रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

- बिजेंद्र मौर्य, परियोजना अधिकारी, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed