फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overbridge will be built on Tilhar-Nigohi road railway crossing at a cost of 34 crores

Shahjahanpur News: 34 करोड़ की लागत से तिलहर-निगोही मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Mon, 06 Mar 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Overbridge will be built on Tilhar-Nigohi road railway crossing at a cost of 34 crores
शाहजहांपुर। पुवायां-दातागंज (बदायूं) राज्यमार्ग पर निगोही-तिलहर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर डबल लेन के पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद इस पुल के निर्माण के लिए पहले ही 34.3482 लाख का बजट स्वीकृत करा चुके हैं। तिलहर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले पुल के लिए भी 6.3375 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करा दी है।
विज्ञापन

तिलहर से निगोही मार्ग पर आगे बढ़ते ही यह रेलवे क्रॉसिंग यातायात में अवरोध बनती है। इसी तरह पुवायां से निगोही तक रास्ते में कोई अवरोध नहीं है, लेकिन निगोही से तिलहर पहुंचने पर अक्सर क्रॉसिंग बंद मिलती है, क्योंकि उत्तर रेलवे के लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर हर दस मिनट के अंतराल पर यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां गुजरती हैं। इसीलिए क्षेत्र की जनता लंबे समय से रेलवे क्रॉसिंग पर पुल की मांग कर रही थी। अब चूंकि पुवायां-दातागंज हाईवे को तिलहर-जैतीपुर के बीच चौड़ा किया जा रहा है। इसलिए दो माह पहले लोक निर्माण मंत्री ने क्रॉसिंग पर पुल मंजूर कराया था।
विज्ञापन

लोनिवि मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि जितिन प्रसाद ने भी समय-समय पर तिलहर से निगोही की ओर जाते समय क्रासिंग बंद होने पर जनता को होने वाली असुविधा को स्वयं देखा है। इसीलिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिलते ही इस पर उपरिगामी सेतु का निर्माण कराने का निर्णय लिया। रेलवे ओवरब्रिज को धनराशि अवमुक्त होने से राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में लोधीपुर खन्नौत पुल के समानांतर बनने वाले दूसरे नवीन पुल के कार्य और जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में ढाई गांव के निकट सोत नदी पर बनने वाले पुल से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं और होली के बाद इन पुलों का लोक निर्माण मंत्री शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed