{"_id":"aeac5faa759ce94749528b66b9a2324d","slug":"over-charging-abvp-stood-on-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क वसूली को लेकर सड़क पर उतरी अभाविप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क वसूली को लेकर सड़क पर उतरी अभाविप
शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक कॉलेजों में शुल्क को लेकर जहां एक ओर ऊहापोह की स्थिति है, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अधिक शुल्क वसूली का आरोप लगाते हुए कॉलेज संचालकों के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज प्रबंधतंत्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और कॉलेज में दो माह का अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
अभाविप कार्यकर्ता डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल के समीप एकत्र हुए और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं की थाना सदर बाजार प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। छात्र नेताओं का आरोप है कि कॉलेज में अधिक शुल्क वसूलकर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है, जो रोका जाना चाहिए। परिषद की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामजी अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रबंध समिति की सदस्य शशि खरे से मिले। अवस्थी ने बताया कि शशि खरे ने इस प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी, सुबोध प्रताप सिंह, अरविंद शुक्ला, सत्यम चौहान, मयंक द्विवेदी, पवन मिश्रा, शिवम मिश्रा, प्रद्युम्न गुप्ता, राम बिभोर, शोभित, अनुराग दुबे, प्रशांत, अटल बिहारी आदि शामिल रहे।
स्थिति स्पष्ट करने की मांग
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने डीआईओएस से शुल्क मामले में स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा और मंत्री गौरव पांडेय ने कहा है कि शुल्क मामले में सभी स्कूल-कॉलेजों में भ्रम की स्थिति है, जिसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्हाेंने डीआईओएस से शीघ्र ही विभागीय आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
दोबारा शुल्क नहीं वसूलने देंगे: खन्ना
शहर विधायक सुरेश खन्ना ने कहा है कि स्कूल-कॉलेजों में अभिभावकों से दोबारा शुल्क नहीं वसूलने दिया जाएगा। नगर महामंत्री नरेश पांचाल ने खन्ना के हवाले से बताया कि इस संबंध में डीआईओएस से बात की जा चुकी है, यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शासन स्तर पर बात की जाएगी। जिसने दोहरी फीस जमा कर दी है, उसका समायोजन कराया जाएगा।
अंग्रेजी स्कूलों पर भी आरोप
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सीबीएसई बोर्ड से संचालित शिक्षण संस्थाओं में मासिक शुल्क और किताबों के नाम पर भारी वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र दिया है। शिकायत करने वालों में जिलाध्यक्ष फिरासत अली खां, शबनम, बहार खां, नाजमा खानम, सीमा खान, खालदा बेगम, शाहिद अंसारी आदि शामिल रहे।